KBC 14: देहरादून की वैष्णवी कुमारी होंगी इस सीजन सबसे यंग कंटेस्टेंट, अमिताभ बच्चन से पूछेंगी मजेदार सवाल

कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में 20 साल की वैष्णवी कुमारी हॉट सीट पर दिखाई देंगी. बता दें कि वैष्णवी इस सीजन में अब तक आने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. वह के दौरान होस्ट बिग बी से कई दिलचस्प बातें भी करेंगी.

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ज्ञान-आधारित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति- सीजन 14’ में आज 20 साल की वैष्णवी कुमारी हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगी. ये प्रतियोगी इस सीजन में अब तक आने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. वैष्णवी एक कंटेंट राइटर है, जो देहरादून, उत्तराखंड के पहाड़ी और खूबसूरत क्षेत्र से एक ऑनलाइन न्यूज साइट के लिए काम करती हैं. ये उत्साही और यंग लड़की बड़ी सटीकता के साथ एक गेम खेलेंगी, जिसे होस्ट अमिताभ बच्चन सराहेंगे. गेमप्ले के दौरान होस्ट और कंटेस्टेंट के बीच कुछ दिलचस्प बातें भी होंगी, जो दर्शकों को भी आकर्षित करेगा.

वैष्णवी बिग बी से करेंगी सवाल-जवाब

वैष्णवी अपने पत्रकारिता वाले पक्ष का उपयोग करेंगी और इस गेम शो में उनकी जिज्ञासा सामने आएगी. होस्ट के लिए सवालों के साथ तैयार ये कंटेस्टेंट मिस्टर बच्चन से कई सवाल पूछेंगी. वैष्णवी ने उनसे यह पूछा कि अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच वो अपनी पोती आराध्या बच्चन के लिए समय कैसे समय निकालते हैं. सेट से जुड़े एक सूत्र ने होस्ट के हवाले से कहा, “बिग बी ने इस दौरान कहा कि वो अपनी पोती के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं. वो सुबह 7-7.30 बजे काम पर जाते हैं और आराध्या 8-8:30 बजे स्कूल जाती है. वो दोपहर को 3 या 4 बजे घर वापस आती है और फिर उसे अपनी मां के बताए गए अन्य कामों के साथ अपना होमवर्क भी करना पड़ता है.

Also Read: तबीयत ठीक होते-होते…अचानक कैसे जिंदगी की जंग हार गए राजू श्रीवास्तव, जानें गजोधर भैया की मौत का कारण
आराध्या के साथ समय बिताते हैं बिग बी

जबकि वो रात को लगभग 10-11 बजे घर लौटते हैं और तब तक वो सो चुकी होती है. इसलिए, उनके पास वाकई आराध्या से मिलने का समय नहीं होता. फिर भी, आज के आविष्कारों के लिए भगवान का शुक्र है कि वो कभी-कभी उससे आमने-सामने बात कर पाते हैं. वो रविवार को फुर्सत में रहते हैं और इसलिए वो कुछ समय उसके साथ खेलते हैं. जब आराध्या को गुस्सा आ जाता है, तो वो उसे चॉकलेट और हेयर बैंड देते हैं. उसे गुलाबी रंग पसंद है और इसलिए वो उसे गुलाबी हेयरबैंड देते हैं.” अन्य चर्चाओं के बीच, कंटेस्टेंट ने होस्ट से बताया कि वो आईएएस की तैयारी करने का सोच रही हैं और वो अपनी जीत की राशि से अपने परिवार को सपोर्ट करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >