KBC 14: कंटेस्टेंट सिंडी रोड्रिग्स का सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन ने जोड़ लिए अपने हाथ, जानें क्या है प्रश्न

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में कंटेस्टेंट सिंडी रोड्रिग्स अमिताभ बच्चन से कुछ सवाल पूछते दिख रही है. सवाल सुनकर बिग बी का रिएक्शन देखने लायक है.

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हर बार कंटेस्टेंट ऐसा कुछ करते है, जो खबर बन जाती है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट सिंडी रोड्रिग्स (Cindy Rodrigues) नजर आने वाली है. सिंडी मुंबई से है और वो एक स्टूडेंट है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल पूछती है, जिसे सुनकर बिग बी चुप हो जाते है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, केबीसी के मंच पर आई सिंडी रोड्रिग्स जी. एंकर बनने की है चाहत और अमिताभ बच्चन जी को हैरतअंगेज सवाल पूछ कर उन्होंने दिखाई इसकी झलक. वीडियो में सिंडी हॉटसीट पर बैठते ही बिग बी से पूछती है- आपका पहला सेलिब्रिटी क्रश कौन है? दूसरा सवाल वो पूछती है, क्या आप सोते वक्त खर्राटे मारते हैं?

https://www.instagram.com/p/ClWFMdwKzi9/?hl=en

सिंडी रोड्रिग्स का सवाल सुनकर बिग बी हुए हैरान

सिंडी रोड्रिग्स के सवाल अभी खत्म नहीं होते. वो बिग बी से अगला सवाल पूछती है, क्या आपको लगता है कि औरतें कॉम्प्लिकेटेड होती है? ये सुनकर एक्टर अपना हाथ जो़ड़ लेते है और सारे लोग हंसने लगते है. वहीं, एक अन्य प्रोमो भी शेयर किया गया है. हॉटसीट पर एक पान बेचने वाला पहुंचता है और कहता है, सर मेरी पान की छोटी सी दुकान है. इसके कैप्शन में लिखा है, लोगों को पान खिलाकर उनके जीवन में मिठास लाने वाले द्वारकाजीत जी, क्या अपने खेल से केबीसी के सुनहरे पन्नों पर लिख पाएंगे अपना नाम.

https://www.instagram.com/p/ClV_6Ynqa_9/?hl=en

अमिताभ बच्चन की फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर और बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेंगज़ोम्पा, नीना गुप्ता, परिणीता चोपड़ा भी थे. हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा ‘दयाबेन’ से जुड़ा सवाल, आपको पता है जवाब?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >