KBC 14: दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने किया था खतरनाक काम, कंटेस्टेंट को बताया- अनार उठाया और और वो…

कौन बनेगा करोड़पति 14 में दिवाली स्पेशल वीक चल रहा है. इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ा एक किस्सा बताया, जिसमें उनका हाथ जल गया था. बता दें कि केबीसी इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है.

Kaun Banega crorepati 14: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega crorepati 14) लगातार लोगों का एंटरटेन कर रहा है. केबीसी में हॉटसीट पर बैठे शख्स के साथ अक्सर बिग बी अपने ऐसे राज शेयर करते है, जिसे कोई नहीं जानता. लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर ने दिवाली से जुड़ी याद को दर्शकों को बताया.

बिग बी ने खोला ये राज

कौन बनेगा करोड़पति 14 में दिवाली स्पेशल वीक चल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में डॉ रोहित गुप्ता हॉटसीट पर बैठे दिखे. बिग बी उनके गेम से काफी प्रभावित हुए. रोहित ने बिग बी से कई सारी बातें की. रोहित उनसे पूछते है, हमने सुना है आप पटाखों के बड़े शौकीन हैं? इसपर एक्टर कहते है, सर कई बार गलती भी हो जाती है पटाखे की वजह से. एक बार हमारे साथ भी हो गया था.

अनार उठाया और और वो…

आगे अमिताभ बच्चन कहते हैं, एक बार हमने देखा कि एक जन अनार को हाथ में लिए चला रहा है, देखने में बहुत सुंदर लग रहा था. देखा कि दोनों हाथ में एक-एक अनार लिए घूम रहा है. हमने कहा हम भी करेंगे. अनार उठाया और और वो फट गया. तो मेरा पूरा हाथ जल गया. आगे बिग बी लोगों को सलाह देते है कि, पटाखों से बहुत संभलकर खेलें और जहां भी खेलें वहां पर अग्निशमन यंत्र, पानी की बाल्टी आदि जरूर रखें.

Also Read: KBC 14: कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए बिग बी करते थे ये मुश्किल काम, जानिए ये मजेदार किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने अपने हॉस्टल डेज के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, हमारा जो सिस्टर स्कूल था, वो बगल वाली पहाड़ी में था. दोनों स्कूल के बीच में एक खाई थी. वो खाई पार करके हम उस गर्ल्स कॉलेज में इधर-उधर देखा करते थे कि अपनी वाली कहां हैं भईया.’ वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >