KBC 14: गुस्सा होने पर आराध्या बच्चन को कुछ इस तरह प्यार से मनाते हैं अमिताभ बच्चन, देते हैं ये खास गिफ्ट

KBC 14: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है. सीरियल में अमिताभ बच्चन से अक्सर कंटेस्टेंट कई मजेदार सवाल पूछते है. जिसपर अमिताभ बच्चन पर बेहतरीन जवाब तैयार रखते है. अब शो में शहंशाह ने अपनी पोती आराध्या बच्चन को लेकर कई बातें की है.

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वैष्णवी कुमारी नाम की कंटेस्टेंट हॉटसीट पर आती है. ये प्रतियोगी इस सीजन में अब तक आने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. वैष्णवी शो के दौरान बिग बी से कई दिलचस्प सवाल पूछती है. वह उनसे पूछती है कि उन्हें अपनी पोती आराध्या बच्चन के साथ समय बिताने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कैसे टाइम मिल पाता है.

आराध्या को कुछ इस अंदाज में मनाते है बिग बी

बिग बी ने खुलासा किया कि उन्हें ज्यादा समय नहीं मिलता है, क्योंकि सुबह वह अपने स्कूल के लिए निकलती है और वह KBC शूटिंग के लिए निकल जाते हैं. जब वह दोपहर में वापस आती है, तो उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन उनसे होमवर्क करवाती है. जब वह काम खत्म करके रात को घर आते हैं, तबतक आराध्या सो चुकी होती है. लेकिन टेक्नोलॉजी की वजह से वे फेसटाइम के जरिए जुड़े रहते हैं. कभी-कभी जब आराध्या बिग बी से नाराज या परेशान होती है, तो वह उसे गुलाबी बालों का बैंड देते है, जिसके बाद वह खुश हो जाती है.

https://www.instagram.com/p/CiwPW6MPKR8/
अगले जन्म में पत्रकार बनना चाहते हैं बिग बी

बीते दिनों केबीसी के मंच पर वैष्णवी कुमारी नाम की एक कंटेस्टेंट आती है. वो यहां बिग बी का इंटरव्यू लेती है. हालांकि अमिताभ बच्चन उनकी बातों को सुनकर कहते हैं कि उन्हें पत्रकारों से बहुत डर लगता है. इसके बाद वैष्णवी कहती है, वह अच्छी पत्रकार है और वह उनसे अच्छे-अच्छे सवाल पूछेंगी. ये सुनकर बिग बी कहते है, अगले जनम में हम चाहेंगे कि, हम भी पत्रकार बने ताकि हम सिर्फ सवाल पूछ सकें और कुछ नहीं. हे भगवान हमें बचा लेना. बिग बी बातें सुनकर ऑडियन्स सारी हंसने लगती है.

Also Read: KBC 14: देहरादून की वैष्णवी कुमारी होंगी इस सीजन सबसे यंग कंटेस्टेंट, अमिताभ बच्चन से पूछेंगी मजेदार सवाल
अमिताभ बच्चन की फिल्म

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का दूसरा पोस्टर जारी हुआ. इसमें बिग बी, अनुपम खेर, बोमन ईरानी दिखे थे. ये मूवी 11.11.22 को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा बिग बी की मूवी गुड बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >