Kaun Banega Crorepati 2020 Updates: बिहार की सही जानकारी होती तो 25 लाख रुपये जीत जाते, जानिए क्या था सवाल

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. बीते सोमवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस सुपरहिट शो का प्रसारण किया जा रहा है. शो को पसंद करने वाले लाखों हैं खासकर इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के तो लोग दीवाने हैं. उनके केबीसी को प्रस्तुत करने का अंदाज ही निराला है. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शो में ऑडिएंस की कमी खल रही है पर शो का रोमांच बना हुआ है. सीजन की पहली प्रत्योगी के रूप में मध्यप्रदेश की आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठनेवाली प्रतिभागी बन गई. आरती 6 लाख 40 हजार जीतकर शो से विदा ले ली. इसके बाद उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये. सोनू कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपये जीतकर शो को क्वीट कर दिया था. इसके बाद हॉटसीट पर आने का मौका मिला जय कुलश्रेष्ठ को, फिलहाल जय ने 40 हजार रूपये जीते हैं. और वो शो में बने हुए हैं. जय मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें मौका मिला केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का. कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ

Live Updates
4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

इस सवाल का जवाब देकर मिले 6 लाख 40 हजार

जनवरी 2020 में अमरिकी मिलिट्री ड्रोन के हमले से किस देश के मेजर जनरल की मृत्यु हो गई थी

सही जवाब – ईरान

4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

इस सवाल के लिए जसविंदर ने लिया फोन ए फ्रेंड और फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन

प्रश्न –सबसे पहला सफल टीका किस बीमारी के लिए विकसित किया गया था

प्लेग

पोलियो

चेचक

खसरा

सही जवाब – चेचक

4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

इस सवाल का जवाब देकर जसविंदर ने पहला पडाव पार किया

प्रश्न – इनमें से किस चक्रवात, जिसका नामकरण थाइलैंड द्वारा किया गया था, का अर्थ वहां के स्थानिय भाषा में आकाश होता है

हेलेन

अम्फान

फनी

हुदहुद

सही जवाब – अम्फान

4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

ठाकरे परिवार से जुड़े सवाल का दिया जसविंदर ने सही जवाब

प्रश्न – विधान सभा चुनाव लड़ने वाले प्रसिद्ध ठाकरे परिवार के पहले सदस्य कौन हैं

बाला साहब ठाकरे

आदित्य ठाकरे

राज ठाकरे

उद्धव ठाकरे

सही जवाब – आदित्य ठाकरे

4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

सिख गुरु से संबंधित प्रश्न का दिया जसविंदर ने सही जवाब

प्रश्न – किस सीख गुरु ने अपने निधन से कुछ समय पहले सभी सिखों से ये कहा था, सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रंथ

सही जवाब – गुरु गोविंद सिंह

4:18 AM. 1 Oct 20 10:48 PM. 30 Sept

जसविंदर ने दूसरे सवाल का दिया सही जवाब

प्रश्न – भारत में इनमें से किस कार्ड पर उसकी वैधता अंकित होती है ?

सही जवाब- डेबिट कार्ड

मुख्य बातें

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. बीते सोमवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस सुपरहिट शो का प्रसारण किया जा रहा है. शो को पसंद करने वाले लाखों हैं खासकर इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के तो लोग दीवाने हैं. उनके केबीसी को प्रस्तुत करने का अंदाज ही निराला है. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शो में ऑडिएंस की कमी खल रही है पर शो का रोमांच बना हुआ है. सीजन की पहली प्रत्योगी के रूप में मध्यप्रदे�� की आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठनेवाली प्रतिभागी बन गई. आरती 6 लाख 40 हजार जीतकर शो से विदा ले ली. इसके बाद उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये. सोनू कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपये जीतकर शो को क्वीट कर दिया था. इसके बाद हॉटसीट पर आने का मौका मिला जय कुलश्रेष्ठ को, फिलहाल जय ने 40 हजार रूपये जीते हैं. और वो शो में बने हुए हैं. जय मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें मौका मिला केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का. कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >