KBC 12 Updates : बिग बी के साथ हॉट सीट पर बिजनेसमैन हार्दिक पाटिल, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. इस शो में हर दिन हॉट सीट पर लोग अपनी किस्मत अजमाते है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन पिछले 11 सीजन से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनका जलवा आज भी बरकरार है. आज भी फैंस उनसे मिलने के लिए बरकरार रहते है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. यहां देखें आज के 10 लकी विनर्स की लिस्ट.

Live Updates
10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

केबीसी प्ले अलॉन्ग 4 नवंबर के विजेता

राजश्री महेंद्र जैन (महाराष्ट्र)

मधुरिमा सक्सेना (गुरुग्राम)

कृष कुमार (पुणे)

शेलेंद्र कुमार (बिहार)

विश्व गुप्ता (सोलन)

नीरज प्रजापति (चतरा)

गौतम कुमार ( मुज्जफरपुर)

विवेक त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश

गौरव कुमार (अलवर)

मुकेश कुमार (अहमदाबाद)

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

इस सवाल में लिया एक्सपर्ट एडवाइज लाइफलाइन- 12.50 लाख रुपये

उत्तररामचरितम् नामक पुस्तक जिसमें भगवान राम के जीवन की उतरार्ध- कथा को वर्णित किया गया है, के रचियता कौन है?

सही जवाब- भवभूति

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

6 लाख 40 हजार रुपये के लिए ये सवाल

भारत में अब कितने राज्य औऱ केंद्र शासित प्रदेश है?

सही जवाब- 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

कैरी मिनाटी से जुड़ा सवाल- 3 लाख 20 हजार

किस यूट्यूब स्टार का वास्तविक नाम अजय नागर है?

सही जवाब- कैरी मिनाटी

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

इस सवाल में लिया 50-50 लाइफलाइन

सुपरमैन, क्लार्क केंट के रूप में, इनमें से किस अखबार के रिपोर्टर थे?

सही जवाब- द डेली प्लेनेट

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

सातवां सवाल

2020 में किस किक्रेटर ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता?

सही जवाब- रोहित शर्मा

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

छठां सवाल

इनमें से क्या टाटा समूह की एक कंपनी नहीं है?

सही जवाब- इंडिगो

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

पहला पड़ाव किया पार

ये गाना किस फिल्म का है?

सही जवाब- एबीसीटी

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

दूसरा सवाल

दूसरा सवाल- इनमें से क्या कंप्यूटर डॉक्यूमेंट या फाइल फॉमेर्ट नहीं हैं?

सही जवाब- टीडीएस

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

ये रहा पहला सवाल

पहला सवाल- कौन सा शब्द रईस के इस डायलॉग को पूरा करेगा….छोटा नहीं होता?

सही जवाब- सही जवाबधंधा

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

बिग बी के साथ हॉट सीट पर बिजनेसमैन हार्दिक पाटिल

बिग बी के साथ हॉट सीट पर मुंबई के बिजनेसमैन हार्दिक पाटिल पहुंच गए है. हार्दिक से मिलते ही अमिताभ बच्चन ने उनसे उनकी उम्र पूछ डाली, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वो 24 साल के है. उन्हें डांस का बेहद शौक है.

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

इस प्रश्न में उलझीं रेखा रानी ने क्विट किया शो, जीते 6 लाख 40 हजार रूपये

सईद मिर्जा की फिल्म नसीम में नसीम के दादा की भूमिका किस कि ने निभाई थी.

सही जवाब– कैफी आजमी

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

11वां सवाल- 6 लाख 40 हजार के लिए

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सबसे युवा और अब तक की केवल दूसरी महिला कौन है?

सही जवाब– एस्थर डुप्लो

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

इस सवाल पर लिया एक्सपर्ट की हेल्प

अबला जीवन हाय, तुम्हारी यही कहानी,आंचल में हैं दूध औऱ आखों में है पानी. ये पक्तियां मैथिलीशरण गुप्त के किस काव्य से है?

सही जवाब– यशोधरा

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

प्रश्न – सवाल फुटबॉल से संबंधित कौन का अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट है

सही जवाब –फीफा वर्ल्ड कप

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

रंगोली से संबंधित इस सवाल का दिया सही जवाब

सही जवाब –जवाब पीसा हुआ चावल

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

हॉट सीट पर दिल्ली की ऑटोचालक की बेटी रेखा रानी

रेखा दिल्ली के एक ऑटो रिख्शा चालक की बेटी हैं. वह पढ़ना चाहती हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपने एवं अपने परिवार के लिए कमा सके. रेखा ने एम ए (ऑनर्स) हिंदी के साथ साथ बी ए (ऑनर्स) हिंदी पूरी की है. उनके दोस्तों एवं रिश्तेदारों ने उन्हें आई ए एस में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया. वह वर्तमान में आईएएस में यूपीएससी की परीक्षा दे रही हैं.

10:51 PM. 4 Nov 20 10:51 PM. 4 Nov

KBC Play Along के 3 नवंबर के विनर्स

हर्ष प्रजापत ( जोधपुर)

पिंकी ज्वारानी (सतना)

सलमान अहमद सिद्दीकी (राजगढ़)

प्रभात महंता (असम)

शेखर पांडे (पुणे)

शोभा खेस (कोलकाता)

रश्मि गोयस (राजस्थान)

रुचा समदानी (महाराष्ट्र)

अभिजीत समदानी (महाराष्ट्र)

निधी उपाध्याय (जयपुर)

9:07 PM. 4 Nov 20 9:07 PM. 4 Nov

नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल, देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है

ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.

9:07 PM. 4 Nov 20 9:07 PM. 4 Nov

जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट

ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.

9:07 PM. 4 Nov 20 9:07 PM. 4 Nov

रिकॉर्ड तोड़ा था

शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.

9:07 PM. 4 Nov 20 9:07 PM. 4 Nov

How to Register For KBC Play Along 2020

मोबाइल पर प्‍ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्‍वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्‍ले नाऊ’ ऑप्‍शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.

9:07 PM. 4 Nov 20 9:07 PM. 4 Nov

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सावैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

8:57 PM. 4 Nov 20 8:57 PM. 4 Nov

ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along

इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. इस शो में हर दिन हॉट सीट पर लोग अपनी किस्मत अजमाते है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन पिछले 11 सीजन से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनका जलवा आज भी बरकरार है. आज भी फैंस उनसे मिलने के लिए बरकरार रहते है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. यहां देखें आज के 10 लकी विनर्स की लिस्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >