KBC 12 Updates : हॉटसीट पर अपर्णा व्यास, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में आज की शुरूआत एक नए फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट के साथ होने वाली है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का तो हर कोई कायल है. उनके द्वारा शो को पेश करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. पिछले 11 सीजन से महानायक इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनका जलवा आज भी बरकरार है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

Live Updates
11:11 PM. 2 Nov 20 11:11 PM. 2 Nov

हॉटसीट पर मध्यप्रदेश की अपर्णा व्यास

हॉटसीट पर मध्य प्रदेश की अपर्णा व्यास पहुंच गई हैं.

11:11 PM. 2 Nov 20 11:11 PM. 2 Nov

KBC Play Along के आज के विनर्स

  • उषा अरोड़ा (नई दिल्ली)

  • बाल मुकुंद प्रसाद (पश्चिम बंगाल)

  • प्रतीक कुमार साहू( हैदराबाद)

  • कफील अहमद (वाराणसी)

  • ललन कुमार (बिहार)

  • श्रद्धा (बंगलुरू)

  • शैलेंद्र (उत्तर प्रदेश)

  • अर्पित गुप्ता (नई दिल्ली)

  • अविनाश (यवतमाल)

  • सुरेखा(कर्नाटक)

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

इस सवाल के लिए सौरभ ने किया प्रश्न को फ्लिप

प्रश्न –सरफरोशी की तमन्ना गीत किसने लिखी है

जवाब – बिस्मिल अजीमाबादी

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से इस सवाल का जवाब दिया सौरभ ने

प्रश्न – पश्चिम बंगाल से चलने वाली ट्रेन ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का अंतिम स्टेशन कौन सा है

सही जवाब – धनबाद

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

इस सवाल के लिए सौरभ ने लिए वीडियो ए फ्रेंड लाइफ लाइन

प्रश्न –किस संगठन ने 2020 का नोबल शांति पुरस्कार जीता है

जवाब – विश्व खाद्य कार्यक्रम

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

भगवान विष्णु से संबंधित प्रश्न का सही जवाब दिया सौरभ ने

प्रश्न – किस भगवान के कमलापति और कमलाकांत भी कहते हैं

जवाब – भगवान विष्णु

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

बरेली की बर्फी फिल्म से पूछा गया ये प्रश्न

प्रश्न – नज्म नज्म सा मेरे गीत किस फिल्म का गीत है

प्रश्न – बरेली की बर्फी

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

गणित विषय से पूछा गया ये प्रश्न

प्रश्न – गणित की किस शाखा को रेखा गणित कहते हैं

उत्तर – ज्यामिति

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

पहले प्रश्न में ही सौरभ ने लिया 50-50 लाइफ लाइन

प्रश्न – किस पारंपरिक खेल में गेंद का प्रयोग होता है

जवाब – पिट्ठू

9:43 PM. 2 Nov 20 9:43 PM. 2 Nov

केबीसी के हॉटसीट पर यूपी के सौरभ कुमार साहू पहुंच गए हैं

कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट पर ओएनजीसी में काम करने वाले सौरभ कुमार साहू पहुंच गए हैं,

8:49 PM. 2 Nov 20 8:49 PM. 2 Nov

घर बैठे बने लखपति के 30 अक्टूबर के विजेताओं की लिस्ट

  • इंद्रमणी महाराणा (तालचर)

  • अविनाश सिंह चौहाण (अलवर)

  • किरण भारती (लखनऊ)

  • चंदन अग्रवाल (ओडिशा)

  • बिभूती कुमार सिकदर (दरभंगा)

  • अनिशा अग्रवाल (वसई)

  • रविशंकर( बंगलुरु)

  • बब्बू राम (दिल्ली)

  • दीपक समानी (भरुच)

  • ध्वनि (कोलकाता)

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

नमस्कार, आदाब, सतश्री अकाल, देवियों और सज्जनों, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है

ये शब्द आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज में सुना होगा. इन शब्दों के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत तारीफ भी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो की कामयाबी के पीछे अमिताभ बच्चन की कड़ी मेहनत के अलावा एक और शख्स की जादूगरी है जो शो के हर डायलॉग में जान फूंक देते हैं.

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट

शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

रिकॉर्ड तोड़ा था

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

How to Register For KBC Play Along 2020

मोबाइल पर प्‍ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्‍वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्‍ले नाऊ’ ऑप्‍शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

8:18 PM. 2 Nov 20 8:18 PM. 2 Nov

ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along

इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में आज की शुरूआत एक नए फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट के साथ होने वाली है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का तो हर कोई कायल है. उनके द्वारा शो को पेश करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. पिछले 11 सीजन से महानायक इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनका जलवा आज भी बरकरार है. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >