Kaun Banega Crorepati 17: शो को मिला पहला करोड़पति, आदित्य कुमार ने जीते 1 करोड़ रुपये, अब 7 करोड़ के लिए लेंगे रिस्क

Kaun Banega Crorepati 17 को पहला करोड़पति मिल गया है. उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए और अब वे 7 करोड़ के लिए रिस्क लेंगे. जानिए प्रोमो में क्या हुआ.

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ (KBC 17) को आखिरकार पहला करोड़पति मिल चुका है. उत्तराखंड के गुरुकुल नारसन से आए आदित्य कुमार नामक कंटेस्टेंट ने शो में शानदार खेल दिखाते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं. सोनी टीवी ने इस ग्रैंड मोमेंट का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं. अब आदित्य कुमार 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल के लिए रिस्क लेने को तैयार हैं.

यहां देखें प्रोमो-

आदित्य कुमार की प्रैंक स्टोरी

शो में आदित्य कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने कॉलेज के दिनों का मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से प्रैंक किया था कि वो KBC में जाने वाले हैं. कई दिनों तक उन्होंने दोस्तों को ये कहकर एक्साइटेड रखा कि “KBC वाले शूटिंग के लिए आने वाले हैं”. दोस्तों ने तो इस वजह से नई-नई शर्ट और पैंट तक सिलवा ली थीं. लेकिन एक हफ्ते बाद जब दोस्तों ने पूछा और शूटिंग नहीं हुई तो आदित्य ने बताया कि ये सब मजाक था.

मजेदार बात ये रही कि जब सच में KBC से उनका सेलेक्शन हुआ, तब किसी ने उनकी बात पर भरोसा नहीं किया. बाद में ऑफिशियल मैसेज देखकर सबको यकीन हुआ.

1 करोड़ जीतने के बाद बिग बी का रिएक्शन

प्रोमो में दिखाया गया कि 1 करोड़ का सवाल आते ही शो का माहौल टेंशन से भर गया. लेकिन आदित्य कुमार ने शानदार जवाब देकर 1 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए. बिग बी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और कहा, “आप शो में ही नहीं बल्कि जिंदगी में भी बहुत ऊपर पहुंच गए हैं.”

क्या जीत पाएंगे 7 करोड़?

अब आदित्य कुमार 16वें सवाल यानी 7 करोड़ के लिए रिस्क लेने वाले हैं. हालांकि, अभी तक 1 करोड़ का सवाल और 7 करोड़ का सवाल क्या है, ये मेकर्स ने रिवील नहीं किया है. दर्शकों की धड़कनें अब इस बात को लेकर तेज हो गई हैं कि क्या KBC 17 को इस सीजन का पहला 7 करोड़पति मिलेगा या नहीं.

यह भी पढ़े: Coolie की बंपर सफलता के बीच रजनीकांत का छलका दर्द, बोले- जिंदगी में पहली बार मैं रोया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >