KBC 15 के आखिरी करोड़पति बनेंगे अविनाश भारती? बोले- मैंने अपनी मां से वादा किया था…

1 / 1
KBC 15 के आखिरी करोड़पति बनेंगे अविनाश भारती? बोले- मैंने अपनी मां से वादा किया था…
फुल स्क्रीन में देखें

KBC 15 के आखिरी करोड़पति बनेंगे अविनाश भारती? बोले- मैंने अपनी मां से वादा किया था…

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति 15 दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. शो का फिनाले वीक चल रहा है. आखिरी हफ्ता में बिहार के अविनाश भारती नजर आने वाले है. अविनाश से अमिताभ बच्चन एक करोड़ रुपए का सवाल पूछते दिखे. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

कौन बनेगा करोड़पति 15 का फिनाले वीक चल रहा है. इस दौरान शो में कई स्पेशल गेस्ट शामिल हो रहे है, जिसमें सारा अली खान, ईशान किशन, शीतल देवी, विद्या बालन, शर्मिला टैगोर है.

कौन बनेगा करोड़पति 15 का आखिरी सप्ताह चल रहा है. शो में हॉटसीट पर उत्तर प्रदेश के अविनाश भारती नजर आएंगे. उनका प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी उनसे एक करोड़ रुपए का सवाल पूछते दिख रहे है.

अविनाश केबीसी 15 में 14 सवालों का सफलतापूर्वक जवाब देने में सफल रहे. अमिताभ बच्चन उनके ज्ञान से प्रभावित हुए और उनके गेम प्लान की सराहना की.

अविनाश के कौन बनेगा करोड़पति 15 के प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मैंने अपनी मां से वादा किया था कि कौन बनेगा करोड़पति 2023 में कुछ अच्छा करके आऊंगा.” वीडियो में वो 1 करोड़ के रुपए के सवाल पर रिस्क लेने के लिए तैयार दिखे. हालांकि कुछ मीडियो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो 1 करोड़ रुपए जीत गए है. इस बारे में एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा.

कौन बनेगा करोड़पति 15 में हाल ही में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और ईशान किशन गेस्ट के रूप में पहुंचे. बिग बी ने ईशान से पूछा कि उन्होंने किस उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, ईशान ने अपने पिता से उनकी उम्र पूछी और कहा, ”7-8 साल की उम्र में मैंने पढ़ाई से दूर रहने के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. मुझे क्रिकेट बहुत पसंद था.”

वहीं, स्मृति मंधाना ने क्रिकेट में अपने सफर को लेकर कहा, “मेरे पिता का सपना था कि मैं और भैया क्रिकेट में अपना करियर बनाएं. मैंने अपने भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं सही थी, लेकिन मैंने अपने भाई को देखकर बाएं हाथ से खेलना शुरू किया.”

कौन बनेगा करोड़पति 15 का एपिसोड अगर आप नहीं देख पाए है, तो इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं. शो अपने ग्रैंड फिनाले सप्ताह में पहुंच गया है.

केबीसी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जिसे अमिताभ बच्चन ने द्वारा होस्ट किया था. शो के केवल तीसरे सीजन की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान ने की थी.

कौन बनेगा करोड़पति 15 सीजन 7 से 7 करोड़ रुपए का सवाल जोड़ा गया था. बता दें कि केबीसी की जगह 1 जनवरी, 2024 से श्रीमद रामायण लेने वाला है.

Also Read: KBC 15 में पटना वाले Khan Sir ने अमिताभ बच्चन को पढ़ाया गजब का फिजिक्स, जानें फिर क्या बोले बिग बी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >