KBC 14: इस सीजन शो को मिली पहली करोड़पति, जानिए कोल्हापुर की कविता चावला के बारें मे सबकुछ

रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में कविता चावला ने 1 करोड़ जीत लिया है. अमिताभ बच्चन उनसे 7.5 करोड़ का सवाल पूछते है. हालांकि वो ये जीत पाती है या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ है. कविता एक गृहिणी है और उनके बारें में यहां जानिए ये कुछ खास बातें.

Who Is Kavita Chawla: क्विज रियलिटी शो केबीसी 14 (Kaun Banega Crorepati 14) को इस सीजन का पहला करोड़पति कविता चावला के रूप में मिल गया है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो में 45 साल की कविता ने अपने खेल से सबको इम्प्रेस कर दिया. कविता एक गृहिणी है और उनके 1 करोड़ जीतने के बाद लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है.

कविता चावला बनी करोड़पति

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो जारी किया गया था. इसमें हॉट सीट पर बैठी कविता चावला से अमिताभ बच्चन कहते हैं, आप 1 करोड़ जीत गई है. जिसके बाद बिग बी उनसे 7.5 करोड़ का सवाल पूछते दिख रहे है. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरी सवाल, आखिरी पड़ाव. 1 करोड़ जीतने के बाद क्या कविता चावला जीत पाएंगी 7.5 करोड़ रुपये का आखिरी इनाम.’

कौन है कविता चावला?

प्रभात खबर से खास बातचीत में कविता चावला ने कहा, मैं कोल्हापुर से हूं. एक हाउस वाइफ हूं. 12 क्लास तक मेरी पढ़ाई हुई है. आज के लोगों को लग सकता है कि मैं कम पढ़ी हूं, लेकिन जिस समय से मैं हूं. मुझे लगता है कि उस वक़्त इतनी पढ़ाई काफी होती थी. वैसे मैंने कभी सीखना नहीं छोड़ा. मेरे पति की कोल्हापुर में ही कपड़े की दुकान है. एक बेटा है. जिसने बीसीए हाल ही कम्प्लीट किया है. मेरा बेटा और मेरे पिता केबीसी में मेरी हौंसलाअफजाई के लिए मेरे साथ आए थे.

Also Read: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ले रहे तगड़ी रकम, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
पिछले साल हॉट सीट पर नहीं पहुंच पाई थी कविता

कविता चावला साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति 12 में आने की कोशिश कर रही थी. कविता पिछले साल फास्टेस्ट फिंगर राउंड तक पहुंची थी. लेकिन इस साल वो हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब हुई. इंडियन एक्सप्रेस.कॉम से बातचीत में कविता ने कहा, पिछले साल जब मैं फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी, तो मेरा दिल टूट गया था. मुझे याद है सीट पर बैठकर मैं रो रही थी. तब अमिताभ बच्चन जी आगे आए और मुझे डिमोटिवेट ना होने के लिए कहा. उनके शब्द मेरे दिमाग में गूंजते रहे और मैंने इस बार जीतने के मिशन के साथ वापस आने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >