KBC 14: दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ा अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल,क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर सवाल पूछा. बता दें कि राजू का कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) का हर एपिसोड काफी मजेदार होता है. कंटेस्टेंट के साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन मस्ती करने से नहीं चूकते. कभी-कभी कुछ कंटेस्टेंट बिग बी ऐसी बात कह जाते है, जिसे सुनकर वो बिल्कुल चुप हो जाते है. बिग बी अपनी लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर करते है. लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बारे में सवाल पूछा था.

राजू श्रीवास्तव से जुड़ा सवाल

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर सवाल पूछा. बिग बी ने पूछा- हम कॉमेडियन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को बेहतर तरीके से कैसे जानते हैं, जिनका सितंबर 2022 में निधन हो गया? इसका सही जवाब है- राजू श्रीवास्तव. बता दें कि कुछ महीने पहले ही राजू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

मोहसिन खान की बिग बी ने की तारीफ

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सारे सवालों का सही जवाब देकर राजस्थान के मोहसिन खान मंसूरी हॉटसीट पर पहुंचे. मोहसिन पेशे से एक मजदूर है और उन्होंने बिग बी से कई सारी बातें की. मोहसिन ने बताया कि किसी को यकीन नहीं था कि एक मजदूर भी हॉटसीट पर पहुंच सकता है. बिग बी ने उनकी काबिलियत की तारीफ की. मोहसिन जीते हुए रकम से अपनी एक दुकान खोलना चाहते थे.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा ‘दयाबेन’ से जुड़ा सवाल, आपको पता है जवाब?
इस जवाब पर मोहसिन ने छोड़ा गेम

मोहसिन खान ने अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये जीते. उन्होंने 12,50,000 के सवाल पर गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- इनमें से किस राज्य में अभी तक एक राष्ट्रीय उद्यान नहीं है? इसके ऑप्शन:

  • A. गोवा

  • B. केरल

  • C. बिहार

  • D. पंजाब

इसका सही जवाब है- पंजाब.

इस वजह से बिग बी ने की थी जया से शादी

कौन बनेगा करोड़पति 14 के पिछले एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन को लेकर एक खुलासा किया था. हॉटसीट पर बैठी एक कंटेस्टेंट के बालों की उन्होंने तारीफ की थी. बिग बी ने कहा था, ‘हमने भी जया जी से इसलिए ही शादी की थी, क्योंकि उनके बाल काफी लंबे और प्यारे थे’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >