Kaun Banega Crorepati 12 Registration (KBC 2020): सामान्य ज्ञान के लिए लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति केबीसी का 12वां सीजन (Kaun Banega Crorepati Season 12) जल्द ही शुरु होने वाला है. 9 मई रात 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर दिन एक सवाल पूछते हैं. अब तक बिग बी दस सवाल पूछ चुके हैं. मंगलवार को उन्होंने बी आर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत से संबंधित सवाल पूछा हैं.
Also Read: KBC 12, Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा भारत के संविधान से जुड़ा दसवां सवाल, यहां देखें जवाब
मुकेश खन्ना ने बी आर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में कौन सा किरदार निभाया था ?
A अर्जुन
B भगवान कृष्ण
C भीष्म
D भीम
इस सवाल का सही जवाब भीष्म है.
आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.
केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. अमिताभ का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था. दूसरा सवाल अमिताभ ने पूछा था, फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था.
वहीं, तीसरे सवाल ये था, दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ? इस सवाल का सही जवाब A. दमन और दीव था. जबकि चौथा सवाल खेल से जुड़ा हुआ था. 2020 में आयोजित किस खेल के विश्वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग लिया था? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था. इस सवाल का सही जवाब C. क्रिकेट है. पांचवां सवाल शाहरुख खान से जुड़ा हुआ था. इनमें से कौन सा सुपरस्टार करियर के शुरुआत में टीवी सीरीज ‘वागले की दुनिया’, ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आया था? इसका जवाब C. शाहरुख खान है.
छठा सवाल था- इनमें से किस खेल के लिए पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया? सही जवाब बैडमिंटन है. सातवां सवाल था- भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है? सही जवाब अरुणाचल प्रदेश है. आठवां सवाल- अहमदाबाद के नजदीक मोटेरा में स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम किस नेता के सम्मान में रखा गया है? सही जवाब सरदार पटेल है. नौवां सवाल-किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द ‘शिष्य’ से हुई है, जिसका अर्थ ‘अनुयायी’ होता है? सही जवाब सिख है. दसवां सवाल- भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है? इस सवाल का सही जवाब हम, भारत के लोग है.
