KBC 12 Updates : इस सवाल में उलझी अबंती, मात्र दस हजार जीतकर शो से निकलीं, हॉटसीट पर तनीषा अग्रवाल

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : अमिताभ बच्‍चन के क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सोमवार को शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था. सीजन की पहली प्रतियोगी मध्यप्रदेश की आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठनेवाली प्रतिभागी बनीं. आरती 6 लाख 40 हजार जीतकर शो से क्विट किया. इसके बाद उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये. सोनू कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपये जीतकर शो को क्वीट कर दिया था. इसके बाद हॉटसीट पर आने का मौका मिला जय कुलश्रेष्ठ को, फिलहाल जय ने 40 हजार रूपये जीते हैं. और वो शो में बने हुए हैं. जय मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें मौका मिला केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का. इस समय अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉट सीट पर महाराष्ट्र के नांदेद में पुलिस विभाग में काम कर रहे कोरोना वॉरियर जसविंदर सिंह चीमा मौजूद हैं. शो से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. यहां देखें LIVE Updates :

Live Updates
4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

सवाल :कोरोना वायरस में ‘कोरोना’ शब्‍द का अर्थ क्‍या है

माला

ताज या मुकुट

चूडिया

जूते

सही जवाब – ताज या मुकुट

सवाल : नयी दिल्‍ली के तीस जनवरी मार्ग का नाम किनके जीवन के अंतिम दिन पर रखा गया है

इंदिरा गांधी

लाल बहादुर शास्‍त्री

महात्‍मा गांधी

सरदार वल्‍लभभाई पटेल

सही जवाब – महात्‍मा गांधी

सवाल : कोविड-19 महामारी के दौरान, विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को, हवाई मार्ग से वापस लाने के लिए चलाए गए भारत सरकार के मिशन का क्‍या नाम है

नमस्‍ते भारत

हमारा भारत

वतन वापसी

वंदे भारत

सही जवाब – वंदे भारत

सवाल : आप इनमें से किस डिवाइस पर ‘ऐलेक्‍सा’ से बात करेंगे

गूगल होम

एमाजॉन इको

एपल होमोपॉड

हरमन कार्डन इन्‍वोक

सही जवाब – एमाजॉन इको

4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

सवाल : कुली हीरो आंटी और अनाड़ी के साथ कौन सी संख्‍या जोड़ने पर गोविंदा के कई फिल्‍मों के नाम बन जायेंगे

नंबर 1

नंबर 10

नंबर 100

नंबर 420

सही जवाब- नंबर 1

4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

हॉटसीट पर तनीषा अग्रवाल

4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

इस सवाल में उलझी अबंती

सवाल : ‘द चाइल्‍ड इज फादर ऑफ द मैन’ इस प्रसिद्ध वाक्‍य को किसने कहा है

विलियम ब्‍लैक

विलियम शेक्‍सपीयर

विलियम वर्ड्स्वर्थ

विलियम बटलर बीट्स

सही जवाब – विलियम वर्ड्स्वर्थ

4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

सवाल : 2019 में, नेपल्‍स में आयोजित वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी गेम्‍स में इनमें से किसने अपने खेल में स्‍वर्ण पदक जीता

हिमा दास

दूती चंद

नीरज चोपड़ा

दीपा कर्माकर

सही जवाब – दूती चंद

4:10 AM. 2 Oct 20 10:40 PM. 1 Oct

सवाल : अवनीन्‍द्रनाथ टैगोर द्वारा बनाए गए किस जाने माने चित्र में एक महिला चित्र‍ित है जिसके चार हाथों में किताब, धान की पूली, सफेद वस्‍त्र और माला है

माय मदर

शकुंतला

गणेश जननी

भारत माता

सही जवाब- भारत माता

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : अमिताभ बच्‍चन के क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सोमवार को शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था. सीजन की पहली प्रतियोगी मध्यप्रदेश की आरती जगदाप हॉटसीट पर बैठनेवाली प्रतिभागी बनीं. आरती 6 लाख 40 हजार जीतकर शो से क्विट किया. इसके बाद उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये. सोनू कुमार ने 12 लाख 50 हजार रूपये जीतकर शो को क्वीट कर दिया था. इसके बाद हॉटसीट पर आने का मौका मिला जय कुलश्रेष्ठ को, फिलहाल जय ने 40 हजार रूपये जीते हैं. और वो शो में बने हुए हैं. जय मुंबई के रहने वाले हैं और उनकी नौकरी कोरोना काल में चली गई. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें मौका मिला केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का. इस समय अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉट सीट पर महाराष्ट्र के नांदेद में पुलिस विभाग में काम कर रहे कोरोना वॉरियर जसविंदर सिंह चीमा मौजूद हैं. शो से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. यहां देखें LIVE Updates :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >