Box Office: कमाई के मामले में ‘फोन भूत’ ने ‘मिली’ और Double Xl को चटाई धूल, ये है पांचवे दिन का कलेक्शन

कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने जाह्नवी कपूर की मिली और हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल को धूल चटाई है. पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फोन भूत दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए संघर्ष कर रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 10 करोड़ के क्लब में एंट्री करने में पांच दिन लगे. फोन भूत को जाह्नवी कपूर की मिली और हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल के साथ रिलीज किया गया था. हालांकि कैटरीना कैफ की फिल्म दोनों पर भारी पड़ती दिख रही है.

फोन भूत ने कमाए इतने करोड़

फोन भूत को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस का अच्छा रिसपांस मिल रहा है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन भूत ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 10.69 करोड़ रुपये हो गया है. फोन भूत डबल एक्सएल और मिली से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच, मंगलवार को फोन भूत में कुल 9.89 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही.

जाह्नवी कपूर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. हालांकि पांचवे दिन ये फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खीचने में कामयाब नहीं हो पाई. फिल्म ने 8 नवंबर को महज 30-35 लाख रुपये कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन सिर्फ 2.40 करोड़ हो पाया है. मंगलवार को फिल्म ने 9.91 फीसदी ऑक्यूपेंसी की थी.

Also Read: Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘फोन भूत’ ने ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ को चटाई धूल, ये है चौथे दिन का कलेक्शन
डबल एक्सएल ने कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म की सबसे ज्यादा हालत खराब है वो सोनाक्षी सिंहा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सएल है. ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपनिंग डे से ही फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, डबल एक्सएल के सिनेमाघरों में पूरी तरह से धुलने की संभावना है. शुरुआती अनुमान बताते हैं कि फिल्म ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5-7 लाख रुपये की कमाई की. सिनेमाघरों में 10 फीसदी से भी कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >