Kathaa Ankahee LEAP: कथा-वियान की जिंदगी में इस शख्स की हुई एंट्री, लीप के बाद ऐसी होगी कहानी

सीरियल कथा अनकही में आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो की कहानी आठ महीने के लिए बढ़ जाएगी. कथा और रियान की शादी टूट गई है और दोनों अलग हो गए है. रियान की मौसी और मां की चालबाजी की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा.

Katha Ankahee Off-Air News: अदिति शर्मा और अदनान खान का सीरियल कथा अनकही पिछले साल दिसंबर में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसकी कहानी हर किसी के दिल को छू गई. शो में अदिती कथा का किरदार निभा रही है, जिसे वियान से प्यार हो जाता है. कथा सिंगल मदर का कैरेक्टर निभा रही है जो अपने पति के जाने के बाद अपने बेटे का ध्यान रख रही है. हालांकि उसके बेटे को कैंसर हो जाता है और उसे बहुत सारे पैसों की जरूरत होती है. जिसके बाद कथा ऐसा कदम उठाती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है. इस बीच सुनने में आ रहा था कि शो ऑफ एयर होने वाला है. हालांकि अब खबरें है कि शो आठ महीने का लीप लेगा, जिसके बाद मेकर्स कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगे. लीप के बाद का ट्रैक निश्चित रूप से प्रशंसकों को उत्साहित कर देगा. ऐसी खबरें भी है कि लीप के बाद एक्टर मनीष रायसिंघन एंट्री लेंगे. मनीष की एंट्री कथा और रियान की लव स्टोरी में नया टर्न और ट्विस्ट लेकर आएगी.

सीरियल कथा अनकही में आएगा लीप

सीरियल कथा अनकही में आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो की कहानी आठ महीने के लिए बढ़ जाएगी. कथा और रियान की शादी टूट गई है और दोनों अलग हो गए है. रियान की मौसी और मां की चालबाजी की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा. साथ ही कथा के ससुर को उसके और रियान के उस काले रात के बारे में पता चल गया, जिसकी वजह से वो काफी गुस्सा हो जाते है. वो रियान को गोली मारने जाते है और उन्हें गोली लग जाती है. जिसके बाद रियान जेल चला जाएगा और कथा उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ देगी. शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है, ”हां, लीप हो रहा है लेकिन पीढ़ीगत एक या दो महीने का नहीं, बस 8 महीने का त्वरित लीप है. यह निश्चित रूप से प्रशंसकों के दिलों को तोड़ देगा लेकिन वियान और कथा अलग हो जाएंगे और चौंकाने वाली बात यह है कि वियान जेल में होगा. वह वहां क्यों और कैसे पहुंचा, यह प्रशंसकों को लीप के बाद देखने की जरूरत है.

कथा अनकही नहीं होगा ऑफ एयर!

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि कथा अनकही सीरियल ऑफ एयर हो जाएगा. नया शो दबंगई रात 8:30 बजे के स्लॉट में कथा अनकही की जगह लेगा. इसके बाद कहा जा रहा है कि हो सकता है कि इस शो को शाम 7 बजे के स्लॉट दिया जाए. इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अभी तक समय के बारे में निर्णय नहीं लिया है. अब देखना है कि शो को कौन सा स्लॉट मिलेगा. इसके लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

कथा अनकही में होगा नया एंट्री

कथा अनकही के मेकर्स दर्शकों के लिए नया ट्विस्ट लेकर आ रहे है. IWMBuzz की एक रिपोर्ट की मानें तो ससुराल सिमर का फेम मनीष रायसिंघन इसमें एंट्री लेंगे. मनीष कथा की जिंदगी में नए आदमी होंगे. कथा और रियान की लव स्टोरी में वो तीसरे कोण होंगे. बता दें मनीष ने सुसराल सिमर के में अहम रोल निभाया था और उनकी जोड़ी अविका गौर के साथ काफी जमी थी. अब देखना होगा कि मनीष का कैरेक्टर क्या होगा.

अदिति देव शर्मा ने लीप को लेकर कही ये बात

कथा अनकही में संभावित जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक सबकुछ बदल जाएगा. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. कई और सीरियल्स भी समय-समय पर जेनरेशन लीप लेते रहते हैं. अब पिंकविला संग बात करते हुए शो में कथा का किरदार निभाने वाली अदिति देव शर्मा ने कहा, “ठीक है, कुछ भी नहीं हुआ है हमें आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है, लेकिन, मुझे पता है कि हम टाइम-लैप्स के लिए जाएंगे.” प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, “चूंकि कथा अनकही एक तुर्की नाटक 1001 नाइट्स का रीमेक है, इसलिए निर्माताओं ने मूल स्रोत से कहानी को समाप्त कर दिया है और इस तरह शो को ताजगी के साथ आगे ले जाने की योजना बनाई है.” इसी वजह से शो में लीप आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >