Katha Ankahee के ऑफ-एयर होने पर अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी एपिसोड शूट करने पर आंसू…

अदनान खान और अदिति देव शर्मा का लोकप्रिय टेलीविजन शो कथा अनकही ने अपने आकर्षक स्टोरी के लिए जबरदस्त तारीफे बटोरी है. अब, डेली सोप ख़त्म हो गया है और अंतिम शूटिंग का दिन पूरी कास्ट के लिए एक भावनात्मक रोलरकोस्टर साबित हुआ.

सोनी टीवी का पॉपुलर शो कथा अनकही दिसंबर 2023 के पहले हफ्ते में ऑफ-एयर हो रहा है. जब से फैंस को इस बारे में पता चला है, वे सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं. अदनान खान और अदिति शर्मा ने वियान और कथा की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलरैरिटी हासिल की. डेली सोप तुर्की आधारित शो ‘1001 नाइट्स’ का रीमेक है. शो ने हाल ही में 8 महीने का लीप लिया है और अभिनेता मनीष रायसिंघन की नई एंट्री हुई. इसके अलावा शो में गिरीश सहदेव, अंजलि मुखी, ज्योति गौबा और काव्या राणा जैसे मौसमी कलाकार भी हैं. हालांकि इनका ट्रैक भी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आया. हाल ही में कथा अनकही में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदिति शर्मा ने शूट के आखिरी दिनों की बात की. उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी खुलासा किया.

अदिति शर्मा ने कथा अनकही की ऑफएयर होने पर की बात

ज़ूम/टेली टॉक इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अदिति शर्मा शो कथा अनकही के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने मुंबई की फिल्म सिटी में अपना आखिरी सीन शूट किया. शो के ऑफ-एयर होने के बारे में बोलते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “इसके ऑफ-एयर होने के बारे में जानने के बाद हम सभी शो के लिए भावुक हो गए, लेकिन आज हर कोई ठीक है. मुझे ऐसा लगता है कि यह हम सभी के लिए एक शानदार यात्रा रही है. हर जर्नी का अंत होना ही है. चाहे वह अच्छा हो या बुरा, उसका अंत ख़ूबसूरती से होना चाहिए. साथ ही, मैं हमेशा कहूंगी कि कहानी खत्म हो जाती है, लेकिन यह एक ऐसा किरदार है, जो हमेशा आपके साथ रहता है.

कथा को मिस करेंगी अदिति शर्मा

अपने किरदार पर काम करने के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा, “हमेशा हम स्क्रिप्ट का पालन नहीं करते हैं. हम अभिनेता अपना कुछ हिस्सा अभिनय में डालने की कोशिश करते हैं. कथा अनकही से उबरने में इतना समय लगेगा, लेकिन मैंने पहले जो भी किरदार निभाए हैं, वे मेरे लिए बहुत प्रिय हो गए हैं. क्योंकि टेलीविजन में हम एक किरदार को लंबे समय तक निभाते हैं, इसलिए हमें उसकी आदत हो जाती है.”

कथा अनकही के दूसरे सीज़न की मांग कर रहे फैंस पर अदिति शर्मा

अदिति शर्मा ने ये भी बताया कि उनके पति उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं. इसलिए, जब वह काम पर होती है, तो वह हमेशा घर पर अपने बेटे की देखभाल करते है. सह-कलाकार अदनान खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर अदिति ने कहा, “जब मैं अदनान से पहली बार मिली, तो मुझे सच में नहीं पता था कि उसने अतीत में क्या किया है. कभी-कभी लोग एक ही मीटिंग में तस्वीरें खिंचवा लेते हैं, लेकिन मेरे और अदनान के साथ ऐसा नहीं था. समय के साथ हमारी दोस्ती बढ़ती गई.”

कथा अनकही का आएगा सीक्वल

कथा अनकही 2.0 के लिए फैंस की मांग के बारे में पूछे जाने पर अदिति शर्मा ने कहा, “जब लोगों ने शो को बहुत प्यार देना शुरू किया तो मैं बहुत भावुक हो गई थी. इससे मुझे बहुत ख़ुशी मिली. जहां तक ​​कथा अनकही 2.0 का सवाल है, यह वास्तव में हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं. अदिति शर्मा की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिलसिला बदलते रिश्तों का, संतोषी मां आदि शोज में काम किया है.

Also Read: Katha Ankahee: अदनान खान ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- यह आखिरी बार है, जब हम…

अदनान खान ने कथा अनकही को लेकर कही ये बात

ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में, अदनान खान ने शो के लीप पर चर्चा की और अपकमिंग एपिसोड में अपने कैरेक्टर को लेकर जानकारी दी. लास्ट डे शूट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, क्योंकि आज, सेट पर हमारा आखिरी दिन भावनाओं से भरा हुआ था. आज जब मैं उठा तो बहुत अच्छा महसूस कर रहा था, क्योंकि यह आखिरी दिन था, मैं खुश और धन्य महसूस कर रहा था कि भगवान ने मुझे अद्भुत लोगों और लेखकों के साथ काम करने का मौका दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >