Kasautii Zindagi Kay फेम इस एक्टर का हुआ निधन, मौत के बाद एक्टर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

Vikas Sethi Death: टीवी एक्टर विकास सेठी का रविवार, 8 सितंबर को निधन हो गया. उन्होंने कहीं तो होगा, सास भी कभी बहू थी जैसे शोज में काम किया था.

Vikas Sethi Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक्टर विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे. विकास ने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बारे में उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी ने जानकारी दी. उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ. फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्टर विकास सेठी का निधन

टीवी एक्टर विकास सेठी अब नहीं रहे. विकास ने कई सीरियल्स में काम किया था. उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं तो होगा’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शोज में काम किया था. ‘कसौटी जिंदगी की’ में उन्होंने प्रेम बासु को रोल प्ले किया था. इसके अलावा एक्टर ने डांस शो नच बलिए के तीसरे सीजन में भी भाग लिया था. सीरियल्स के अलावा उन्होंने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी काम किया था. मूवी में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर ने काम किया था.

इंस्टाग्राम पर विकास सेठी ने किया था ये पोस्ट

विकास सेठी की पत्नी का नाम जाह्नवी सेठी है और उनके दो जुड़वां बच्चे है. जाह्नवी और विकास ने साल 2018 में शादी किया था. वहीं, इंस्टाग्राम पर एक्टर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे. विकास ने इंस्टा पर आखिरी पोस्ट इसी साल मई में किया था. उसके बाद से उन्होंने इंस्टा पर कुछ नहीं पोस्ट किया था. आखिरी पोस्ट में वो अपनी मां के साथ दिखे थे. इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप बहुत जल्दी चले गए. एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई. एक यूजर ने लिखा, भावपूर्ण श्रद्धांजली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >