Karwa Chauth 2022: बॉलीवुड में करवा चौथ धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार इस साल 13 अक्टूबर को पूरे भारत में मनाया जाएगा. कई बड़े सेलेब्स अपने हसबेंड के लिए पूरे दिन भूखी रहती है और बाद में पूजा करके पानी पीती है और खाना खाती है. कहते हैं इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. इस बार भी बी-टाउन और टीवी इंडस्ट्री की कई डीवा अपने पति के लिए व्रत रखेगी. इस अभिनेत्रियों का तो ये पहला करवाचौथ होगा.
आलिया रणबीर के लिए रखेंगी व्रत
आलिया भट्ट 14 अप्रैल, 2022 को अपने लॉन्ग टाइम ब्यॉफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी. दोनों ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी रचाई थी. अब दोनों कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई भी हुई थी. इस फंक्शन में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ काफी मस्ती भी की थी. अब अदाकारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी.
https://www.instagram.com/p/CcVXto2sydQ/
विक्की कौशल के लिए कैटरीना करेंगी व्रत
बॉलीवुड आइकन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को शाही अंदाज में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. कपल की ये शादी काफी हाई प्रोफाइल तरीके से हुई थी. दोनों ने सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की. सुर्ख लाल जोड़े में कैटरीना काफी खूबसूरत लग रही थी. अब एक्ट्रेस एक पंजाबी घर की बहू होने के नाते अपना पहला करवा चौथ मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
https://www.instagram.com/p/CXRDUNSvWlZ/
मौनी रॉय रखेंगी करवाचौथ का व्रत
खूबसूरत अभिनेत्री और टीवी इंडस्ट्री की नागिन मौनी रॉय ने 27 जनवरी, 2022 को सूरज नांबियार के साथ शादी की. दोनों कपल ने गोवा में मलयाली रीति- रिवाज से शादी की. साउथ इंडियन ब्राइड बनी मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थी. अब एक्ट्रेस अपने पति के लिए अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी. इन दोनों को साथ देखना फैंस के लिए जादुई पल होगा.
https://www.instagram.com/p/CdSPl_hqX8J/
करिश्मा तन्ना रखेंगी व्रत
करिश्मा तन्ना 5 फरवरी, 2022 को रियल एस्टेट व्यवसायी वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधी. उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में एक-दूसरे से शादी की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. करिश्मा तन्ना भी इस साल का पहला करवा रखेंगी. दोनों कपल के लिए ये पल काफी खास होगा.
https://www.instagram.com/p/CZquZuYD2zy/
अंकिता लोखंडे के लिए करवा चौथ है खास
अंकिता लोखंडे भी इस बार अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी. एक्ट्रेस ने 14 दिसंबर, 2021 को अपने प्रेमी विक्की जैन के साथ शादी की. ये शादी काफी ग्रैंड थी. दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.
