Karuppu Box Office Day 8: वर्ल्डवाइड करप्पु ने कमाए 200 करोड़, 8वें दिन भारत में छापे इतने नोट

Karuppu Box Office Day 8: करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आइये जानते हैं 8वें दिन मूवी ने भारत में कितनी कमाई की.

Karuppu Box Office Day 8: सूर्या की एक्शन फिल्म “करुप्पु” साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की. आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन, आरजे बालाजी, इंद्रन्स, योगी बाबू और शिवदा सहित कई जाने-माने कलाकार हैं. आइये जानते हैं 8वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया.

करुप्पु ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, “करुप्पु” ने अपने आठवें दिन 7.8 करोड़ की कमाई की, जिसमें तमिल वर्जन से 6.8 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 1 करोड़ शामिल थे. इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 121.65 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने आठवें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.86 करोड़ तक पहुंच गया है. इसका मतलब है कि करप्पु पिछले नौ महीनों में तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ऐसा तब हुआ था जब लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कूली’ रिलीज हुई थी.

करप्पु को लेकर क्या बोले निर्देशक

निर्देशक आरजे बालाजी ने करप्पु को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “यह सूर्या सर के साथ एक बेहद मनोरंजक, मास मसाला फिल्म है, जिसे हम हमेशा से पसंद करते आए हैं.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों के लिए नहीं, बल्कि तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दर्शकों के लिए बनाई गई है.” 15 मई को रिलीज होने पर, “करुप्पु” तमिलनाडु भर के सिनेमाघरों में हाउसफुल रही. इसने एक वीक में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. करुप्पु का निर्देशन आरजे बालाजी द्वारा किया गया है, जिसकी पटकथा उन्होंने रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ लिखी है.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >