23वें दिन फिर गरजी ‘करुप्पु’, इतने करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Karuppu Box Office Collection Day 23: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ का सिनेमाघरों में शानदार सफर जारी है. फिल्म ने अपने चौथे शनिवार को कमाई में एक बहुत बड़ा उछाल दर्ज किया है.

Karuppu Box Office Collection Day 23: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीन हफ्तों बाद भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और चौथे हफ्ते में इसकी रफ्तार एक बार फिर तेज होती नजर आई है. खास बात यह है कि फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. अब फिल्म ने अपनी कमाई में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

23वें दिन फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने अपने 23वें दिन भारत में 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने यह पूरा कलेक्शन सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 931 शोज से कमाया है. इस नए आंकड़े के साथ ही फिल्म की भारत में टोटल नेट कमाई 191.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 221.40 करोड़ रुपये हो चुका है.

दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ के पार

फिल्म ‘करुप्पु’ ने अपने 23वें दिन विदेशों से 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 80.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अब अगर भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े को पार कर लिया है और इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 301.80 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 113.85 करोड़ रुपये कमाकर एक मजबूत शुरुआत की थी, जिसके बाद आने वाले हफ्तों में भी इसकी कमाई लगातार जारी रही.

तमिल भाषा से हुई सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म को 23वें दिन तमिल वर्जन से 1.25 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 10 लाख रुपये की कमाई हुई है. सिनेमाघरों में तमिल शोज को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई, राज्यों के हिसाब से तमिलनाडु से 23वें दिन सबसे ज्यादा 1.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला. फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में 21.20 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 83 लाख रुपये और शनिवार को एक बड़ा उछाल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की इस फिल्म को इम्तियाज अली ने बताया ‘बदकिस्मत बच्चा’, सालों बाद खोली नाकामी की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >