19वें दिन भी ‘करुप्पु’ ने की करोड़ों की कमाई, 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Karuppu Box Office Collection Day 19: सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह फैंटेसी फिल्म दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

Karuppu Box Office Collection Day 19: तमिल सिनेमा के एक्टर सूर्या और खूबसूरत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की नई फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, हालांकि रिलीज के दूसरे और तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म मजबूती से थिएटर्स में टिकी हुई है. फिल्म की शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.

19वें दिन इतनी हुई कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 19वें दिन यानी मंगलवार को 3,003 शोज के जरिए 2.35 करोड़ रुपये जोड़े है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 216.10 करोड़ रुपये और टोटल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं दुनिया भर में कुल कमाई 294.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

जानें पिछला कमाई

फिल्म के पहले हफ्ते में दर्शकों के बीच भारी दीवानगी देखी गई, जिसकी बदौलत इसने 113.85 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 54.30 करोड़ रुपये बटोरे. अपने तीसरे हफ्ते में फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 3.74 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.92 करोड़ रुपये और रविवार को 6.79 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसके बाद सोमवार को 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या ने करुप्पुसामी का मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी खुद इस फिल्म में विलेन (एडवोकेट बेबी कन्नन) के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म का अंत में हिंट दिया गया है कि करुप्पुसामी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. कोर्ट और कानून की कमियों से निपटने के बाद, अब कहानी के अगले हिस्से में राजनीतिक दुनिया की एक नई लड़ाई देखने को मिल सकती है. मुख्य कलाकारों के अलावा इस फिल्म में शिवादा, इंद्रंस, अनघा माया रवि और स्वासिका ने भी बेहतरीन काम किया है.

यह भी पढ़ें: 19वें दिन भी जारी है ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई, रांची के इन थिएटर्स में चल रहे हैं शोज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >