VIDEO: कार्तिक आर्यन ने Pyaar Ka Punchnama स्टाइल में दी स्पीच, कहा- Corona Stop Karo Na

kartik aryan speech- कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने तरीके से लोगों और फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए कई उपाय बता रही है. अब कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया है.

Kartik Aaryan monologue on Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया और देश खौफ में है. इससे बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने तरीके से लोगों और फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए कई उपाय बता रही है. अब एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कोरोना से बचने के लिए लोगों को कह रहे है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मिनट चौबीस सेकेंड का एक विडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कार्तिक अपनी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के गर्लफ्रेंड वाले डायलॉग की तरह देश के उन लोगों को समझा रहे हैं जो अभी भी घर से बाहर निकल रहे हैं.

कार्तिक ने इस वीडियो में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमें भी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा हमें इटली जैसी गलती नहीं करनी है. सब पर एक साथ आई है मुसीबत, सबको मिलकर हराना होगा.

वहीं, गुरूवार को पीएम मोदी ने पूरे देश को संबोधित करते हुए सभी से अपील की है कि कुछ दिनों तक घर से बाहर ना निकलें. वैश्विक महामारी हो चुकी है. इससे पूरा विश्व परेशान है. उन्होंने रविवार के दिन यानी 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)’ का आह्वान किया है. पीएम मोदी के इस अपील की सभी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी का पूरा सपोर्ट किया है. इसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अजय देवगण, संजय दत्त जैसे स्टार्स शामिल हैं.

बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बीते बुधवार को कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया. इसके साथ ही WHO ने सेफ हैंड चैलेंज कैंपेन शुरू किया. जिसके तहत सेलिब्रेटी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसमें दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, रिद्धिमा कपूर, वत्सल सेठ, सचिन तेंदुलकर, स्मृति ईरानी, एकता कपूर और मौनी रॉय ने सेफ हैंड चैलेंज लिया है. सेफ हैंड चैलेंज में सेलिब्रिटी बता रहे हैं कि इस वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए अपना हाथ किस तरह से धोते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पायी. वहीं, अब कार्तिक आर्यन फिल्म ‘भुल भूलैया 2’ में कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म जुलाई 2020 में रिलीज होगी. लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >