Kartik Aryan को आया Coronavirus की वैक्सीन मिलने का सपना, फैंस बोले- एक्टिंग छोड़ कर डॉक्टरी…

Kartik Aryan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है. इसके साथ ही इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील किया है कि सभी अपने- अपने घरों में ही रहें और बाहर ना निकले. इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों को जागरुक करने में लगे हुए है. अब एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है. इसके साथ ही इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है.

Also Read: आखिर क्यूं डरे हुए हैं Salman Khan, 3 हफ्तों से भतीजे के साथ यहां फंसे हैं दबंग

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, ‘जिसमें वह एक कार की छत पर खड़े होकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ को देख हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज सपना आया कि मुझे वैक्सीन मिल गई है.’

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बायोटेक्नोलॉजी जो पढ़ी है भाई ने.’ इस पर कार्तिक ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, ‘आप एक भाई को बायोटेक्नोलॉजी से अलग कर सकते हैं, लेकिन भाई से बायोटेक्नोलॉजी को अलग नहीं कर सकते,.’ एक अन्य यूजर ने कहा, भाई एक्टिंग छोड़ कर डॉक्टरी करने लगे हो क्या. वहीं, एक और यूजर ने कहा, इसलिय तो इसे सपना कहते है.

वहीं, कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में एक्टर कार्तिक आर्यन के काम की तारीफ की थी. कंगना ने कहा, ‘टैलेंटेड लोग, जैसे प्यार का पंचनामा के एक्टर कार्तिक आर्यन, मैंने उनकी फिल्में देखी नहीं हैं, लेकिन वे बेहद प्रतिभावान हैं. जैसे कि अक्षय कुमार खिलाड़ी थे, उनका अपना चार्म है, उन्हें आमिर खान होने की जरूरत नहीं थी, वे अक्षय कुमार बने रहे और अब यह उनकी विरासत है. लोगों को अपने व्यक्तित्व को बरकरार रखना चाहिए. अगर कोई कार्तिक आर्यन की नकल करना चाहे तो नहीं कर सकता, है न? या गोविंदा की भी नकल नहीं कर सकता क्योंकि वे असली प्रतिभा के धनी हैं और मुझे ऐसे ओरिजिनल टैलेंट पसंद हैं.’

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कोरोना वायरस पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों को ‘प्यार का पंचनामा’ वाले अपने स्टाइल में कोरोना वायरस को लेकर मोनोलॉग डायलॉग शेयर किया था. इस डॉयलॉग के जरिये उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि घर से बाहर न निकले और जागरूक बनें. अब इसी वीडियो के डायलॉग्स के साथ वो रैप करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, ‘यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है… ये समय है ‘ज्यादा सावधान’ रहने का और करो ‘कोरोना का पंचनामा’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >