Kartik Aaryan ने फराह खान से मांगी सलाह, पूछा- दाढ़ी काट दूं क्या?… VIDEO

Kartik Aaryan लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे हैं. इन दिनों कार्तिक अपने चैट शो ‘कोकी पूछेगा’ से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे हैं. इन दिनों कार्तिक अपने चैट शो ‘कोकी पूछेगा’ से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसमें एक्टर कोरोना को मात देकर लौटे लोगों और कोरोना वॉरियर्स के साथ बातचीत करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान के साथ शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

Also Read: जबर भरोटा गाने पर Sapna Choudhary कर रही थी डांस, तभी दर्शकों ने कर डाली पैसों की बारिश, VIDEO

इस वीडियो को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उन्होंने कैप्शन लिखा है, बस इज्जत ही कमाई है भाई ने. हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा बहुत जानकारी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फराह खान कार्तिक को कह रही हैं, ‘क्यों फोन किया मुझे परेशान करने के लिए.’ इस पर कार्तिक फराह से सलाह मांगते हुए कहते हैं कि मेरी दाढ़ी काटू या नहीं, बहुत जरूरी सवाल है. इस पर फराह कहती हैं, ‘थोड़ी तो काट दे यार, थोड़ा किसी का विग बन जाएगा. किसी टकले का भला हो जाएगा.’

इससे बाद कार्तिक ने बातों-बातों में पूछ डाला कि आपने कहा था न कि कोई भी वीडियो न बनाए, कोई भी वर्कआउट ने करें तो मैंने सोचा ‘कोकी पूछेगा’ में हेल्थ एक्सपर्ट से पूछ लें. मुस्कुराते हुए इसका जवाब में फराह ने कहा कि ये बक्वास करने के लिए तूने मुझे फोन किया है, क्यों किया है. बॉय बॉय टाटा.

Also Read: हॉट Urvashi Rautela ने गेंदा फूल गाने पर किया जबरदस्त रैंप वॉक, देखें VIDEO

इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं. कार्तिक की नई हिट यूट्यूब सीरीज़ ‘कोकी पूछेगा’ सीरीज के तहत वे कोरोना सर्वाइवर्स के साथ साथ कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू भी कर रहे है. बीते दिनों उन्‍होंने गुजरात के अहमदाबाद की डॉक्टर मीमांसा बुच से बात की थी. कार्तिक ने अपने शो के पहले ही एपिसोड में गुजरात से कोरोना सर्वाइवर सुमिति सिंह का इंटरव्यू किया था और उनसे कोरोना पर अहम बातचीत की थी. सुमिति भारत में पूरी तरह स्वस्थ होने वाले शुरूआती कोरोना मरीजों में से एक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >