Kartik Aaryan Fees: एक फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज करते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मैं अकेला अभिनेता हूं, जिसे…

Kartik Aaryan Fees: कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी है. जिसमें लेटेस्ट भूल भूलैया 3 है. कई दिनों से खबरें आ रही है कि बैक टू बैक सुपरहिट देने के बाद कार्तिक ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ कर दिए. एक्टर ने फाइनली इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Kartik Aaryan Fees: कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में किए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. क्रिसमस पर कार्तिक ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया. जिसके बाद खबरें आने लगी कि चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ कर लिए हैं. अब एक्टर ने फाइनली इसपर चुप्पी तोड़ी है.

क्या एक फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन चार्ज करते हैं 50 करोड़

फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या वह एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “क्या मैं अकेला अभिनेता हूं, जिसे इतनी कीमत मिली है?” अभिनेता ने आगे बताया कि ऐसी खबरें तभी सुर्खियों में आती है, जब यह मेरे से जुड़ी रहती है, बाकी लोग ऐसे सवालों से हमेशा बच जाते हैं.

कार्तिक ने बताया कौन फैलाते हैं ऐसे न्यूज

उन्होंने आगे कहा, “बात यह है कि मेरा इंडस्ट्री में कोई स्पोक्सपर्सन नहीं है. मेरे पास कोई अंकल या फिर फादर, बहन और गर्लफ्रेंड नहीं है, जो इन आर्टिकल में पॉजिटिविटी फैलाएं.” कार्तिक ने यह भी कहा कि ऐसी न्यूज अक्सर बाहरी सोर्स से आती है. अभिनेता ने आगे बताया कि जब कोई बिना सपोर्ट खुद अपना रास्ता बनाता है, जो कुछ लोग इससे चिढ़ जाते हैं और यह बेचैनी उनके इर्द-गिर्द ऐसी कहानियां बनाने का कारण बन सकती है.

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बारे में

इस बीच, कार्तिक आर्यन ने क्रिसमस 2024 पर फैंस को ट्रीट देते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की घोषणा की थी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है. वह इस प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर के साथ मिलकर काम करेंगे और इसे वैलेंटाइन डे से ठीक पहले 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर की ओर से प्रस्तुत किया गया है, जिसका निर्देशन समीर विद्वान ने किया है.

यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >