करिश्मा कपूर ने एश्वर्या राय बच्चन के साथ शेयर की OG फोटो, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

फिल्म इंडस्ट्री में कब कौन किसका दुश्मन या फिर दोस्त बन जाए, कोई नहीं जानता है. ऐसा ही वाक्य फिर से देखने को मिला है. जहां मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहली बार करिश्मा कपूर और एश्वर्या राय बच्चन को एक साथ पोज करते हुए देखा गया.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कई कैट फाइट होती है, या फिर कई सेलेब्स एक दूसरे के खास दोस्त बन जाते है. ऐसा ही कुछ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखने को मिला. इस पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिन्होंने सुर्खियां बटौरी. हालांकि जिसपर फैंस की निगाहें टिक गई. वह करिश्मा कपूर और एश्वर्या राय बच्चन थी. जी हां एश्वर्या जहां अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी में पहुंची थी, वहीं करिश्मा अकेले ही अपने खास दोस्त से मिलने आई थी. इस पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

करिश्मा ने एश्वर्या संग शेयर की फोटो

दरअसल करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तसवीर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस को एश्वर्या राय के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्रियों के साथ माधुरी दीक्षित भी दिखाई दे रही है. करिश्मा ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ओजी के साथ फिर से जुड़ गई.” उन्होंने अपने कैप्शन में एक हार्ट इमोजी और एक लाइटनिंग इमोजी भी जोड़ा. लाल साड़ी में करिश्मा काफी स्टनिंग लग रही थी. वहीं एश्वर्या ने गुलाबी कलर का सलवार सूट पहन रखा था.

अभिषेक और करिश्मा ने किया था डेट

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के बीच कई सालों से डेटिंग की अफवाह थी. यहां तक​कि दोनों की सगाई भी होने वाली थी. अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन की शादी करिश्मा कपूर के चचेरे भाई निखिल नंदा से हुई है. 2003 में उनकी टूटी सगाई की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं. अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में शादी की. उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म 2011 में हुआ था. करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान.

Also Read: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान लगी चांद सी खूबसूरत, साड़ी में दिखी हसीन, लेकिन.. मनीष मल्होत्रा ​की दिवाली पार्टी में दिखे कई सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा ​की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से लेकर सारा अली खान और जान्हवी कपूर तक. काजोल और माधुरी को भी बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर डांस करते देखा गया. करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, रवीन टंडन, अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया पांडे जैसे कई सेलेब्स ने भी पार्टी की शान बढ़ाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >