टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौर की एक खास याद सोशल मीडिया पर शेयर की है, उन्होंने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उस समय वह एक महीने की प्रेग्नेंट थीं और अपने दिल में “सबसे खूबसूरत राज” छिपाए हुए थीं.
करिश्मा ने कहा- इस तस्वीर में मैं एक महीने की प्रेग्नेंट थी
करिश्मा ने बताया कि उस दौर में वह उत्साहित होने के साथ-साथ भावुक और थोड़ी नर्वस भी थीं. उनकी जिंदगी में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो चुकी थी, लेकिन वह अपने इस राज के बारे में किसी से कुछ साझा नहीं कर सकती थीं.
उन्होंने लिखा, “इस तस्वीर में मैं एक महीने की प्रेग्नेंट थी. मुझे याद है कि मैं इस फोटोशूट पर अपने साथ सबसे खूबसूरत राज लेकर पहुंची थी. मैं उत्साहित, भावुक और नर्वस थी और चुपचाप उन सभी बदलावों के सपने देख रही थी, जो मेरी जिंदगी में आने वाले थे. मेरे मन में बहुत कुछ चल रहा था, लेकिन मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं कर सकती थी.”
मां बनने के बाद खुद को फिर से फिट करने की चाह
करिश्मा ने आगे कहा कि आज जब वह उस तस्वीर को देखती हैं, तो उस समय की अपनी खुद की यादों को बेहद प्यार से याद करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अब वह दोबारा खुद को मजबूत, फिट और कॉन्फिडेंट महसूस करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
अभिनेत्री ने कहा कि वह धीरे-धीरे और बिना किसी जल्दबाजी के अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं, क्योंकि इस बार उनकी वापसी सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के रूप में हो रही है.
व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखा स्टाइलिश अंदाज
फोटोशूट की तस्वीरों में करिश्मा तन्ना व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जींस और शूज में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल और स्टाइलिश रखा था. अलग-अलग पोज देते हुए उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. कुछ तस्वीरों में उन्होंने टी-शर्ट को आधा खुला रखा, जिससे उनके लुक में एक स्टाइलिश टच नजर आया. बता दें कि करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: कुकू कोहली के जाने से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी को दी हिम्मत
