Alia Bhatt की पोस्ट डिलीवरी के बाद कुछ इस तरह ख्याल रख रही है करीना कपूर, दे रही है ये टिप्स

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में एक बच्ची के पेरेंट्स बने है. अब करीना कपूर नयी मॉमी का ख्याल रख रही है. एक्ट्रेस उन्हें कई टिप्स दे रही है, जिससे आलिया जल्द ही ठीक हो जाए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों ने बीते 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस अपनी नन्ही परी को लेकर अस्पताल से घर आ गई है. सभी नन्ही प्रिसेंस की एक झलक पाने के लिए बेताब है. इधर करीना कपूर खान अब नयी मॉमी का ख्याल रख रही है. बेबो आलिया को ढेर सारी टिप्स दे रही है. आपको बता दें कि करीना के दो बच्चे तैमूर और जेह है. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी अच्छे से कैरी किया. मां बनने के बाद वह जल्द ही काम पर भी लौट आई थी.

आलिया की मदद कर रही है करीना कपूर

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि कैसे करीना आलिया के लिए सिर्फ एक कॉल की दूरी पर है और वह कई महत्वपूर्ण टिप्स दे रही है, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करेंगा. करीना हमेशा से आलिया की फेवरेट रही है, वह उनकी तरह बनना चाहती थी. सूत्र यह भी कहते हैं, “करीना और आलिया के बीच बेबी टॉक्स काफी समय से चल रही हैं, जिससे आलिया को पता हो कि बच्चे को कैसे संभालना है.

हंसल मेहता की फिल्म के शूट में बिजी करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान पिछली बार आमिर खान के सालाल सिंह चड्ढा में नजर आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. अब एक्ट्रेस जल्द ही निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म में नजर आएंगी. ये एक मर्डर मस्ट्री फिल्म है, जिसमें करीना एक जासूस की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा करीना 2018 की हिट ‘वीरे दी वेडिंग’ की निर्माता रिया कपूर के साथ भी काम करने वाली हैं.

Also Read: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही प्रिसेंस के लिए हुए सख्त, बेटी से मिलने की किसी को नहीं मिलेगी इजाजत
इन फिल्मों में दिखेंगी आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही काम पर वापसी करेंगी. उनके पास रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म की भी जल्द ही शूटिंग शुरू होगी. एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ भी है. वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में भी वह काम करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >