Karan Mehra ने निशा रावल पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, कहा-मेरे घर पर एक शख्स रह रहा…

करण मेहरा ने एक्स वाइफ निशा रावल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया है. एक्टर का कहना है कि उनके घर में बीते 11 महीने से कोई और शख्स रह रहा है.

एक वक्त था, जब टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल दोनों टीवी इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल में से एक थे. दोनों अक्सर एक साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते दिखाई देते थे. दोनों की बॉन्डिंग फैंस को काफी ज्यादा पसंद थी. हालांकि साल 2021 में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा करने का दावा किया. जिसके बाद से निशा और करण अलग रह रहे हैं. अब करण ने निशा के ‘एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के बारे में बात की है.

करण मेहरा ने निशा पर लगाया आरोप

करण मेहरा ने कहा कि निशा लगभग 11 महीने से उसके घर में एक और आदमी के साथ रह रही थी. करण ने कहा कि वह व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों को निशा के साथ रहने के लिए छोड़ गया था. न्यूज एनसीआर के साथ एक इंटरव्यू में, करण ने निशा के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर होने और यहां तक​कि किसी अनजान शख्स के उनके घर में 11 महीने तक रहने के बारे में बात की.

निशा के साथ रह रहा है कोई शख्स

उन्होंने कहा, ”उन्होंने खुद अपने अफेयर की बात कबूल की है. अफेयर के बाद भी मैंने उन्हें फिर से घर में आने दिया. हमने फिर से शुरू करने की कोशिश की, फिर कविश भी हुआ. किसके मन में क्या था साफ है. आज भी वह शख्स मेरे घर में रह रहा है. पिछले 11 महीनों से वह व्यक्ति मेरे घर में रह रहा है. वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर मेरे घर में आया है. यह सब चीजें अब दिखाई दे रही हैं लोग. ऐसे में मैं अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं.”

निशा ने करण पर लगाया आरोप

निशा रावल और करण मेहरा की शादी को नौ साल से अधिक समय हो गया था. एक दिन निशा ने उन पर 2021 में शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया था. इस कपल का एक बेटा कविश है. करण को मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था, जब निशा ने उसके खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों के साथ पुलिस शिकायत दर्ज की थी. कुछ घंटे जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर थे. अपनी जमानत के बाद, उन्होंने निशा पर शारीरिक हमला करने के आरोपों से इनकार किया, और बाद में दावा किया कि उसका ‘एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ था.

निशा ने लॉकअप में किया ये खुलासा

हाल ही में, ऑल्ट बालाजी के शो लॉक अप में, निशा ने खुलासा किया था कि उसने एक बार एक दूसरे शख्स को किस किया था, जबकि उस समय वह करण से विवाहित थी. उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में उसकी ओर आकर्षित हुई, क्योंकि मुझे लगता है कि उस समय में काफी ज्यादा लो थी. उनसे काफी इमोशनल सपोर्ट मिला. एक पल था, जब मैंने उस शख्स को किस किया था. मैंने उस दिन ही अपने पूर्व पति के सामने कबूल किया था. मैंने उनसे यह भी कहा ‘हम अपने रिश्ते की अच्छी स्थिति में नहीं हैं.’ हम पहले ही अलग होने की बात कह चुके थे और उस घटना के बाद, मैंने कहा कि ‘मुझे यकीन है कि मैं रिश्ते में नहीं रहना चाहता और हमें अपने रास्ते चलना चाहिए’. मेरे लिए यह कहना और आना मुश्किल था, लेकिन तब इसे पॉजिटिव रूप से नहीं लिया गया था.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >