मार्च में करण कुंद्रा की दुल्हनिया बनेंगी तेजस्वी प्रकाश? डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक्टर ने कही बड़ी बात

करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को फैंस तेजरन के नाम से पुकारते है. रेडियो सिटी से बात करते हुए शादी की बात पर करण ने कहा, मैं तो मार्च में करने को तैयार हूं. एक्टर ने बताया कि उनके परिवार वाले भी इसके लिए राजी है.

टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को बिग बॉस 15 में प्यार हुआ था. बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी उनकी जोड़ी बनी रही. दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है. अब तो फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे है. लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि हो सकता है कपल इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाए.

मार्च में शादी करेंगे करण-तेजस्वी?

करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को फैंस तेजरन के नाम से पुकारते है. रेडियो सिटी से बात करते हुए शादी की बात पर करण ने कहा, मैं तो मार्च में करने को तैयार हूं. एक्टर ने बताया कि उनके परिवार वाले भी इसके लिए राजी है. करण कहते है, बिग बॉस 15 के बाद तेजस्वी ने नागिन साइन कर लिया. इनका नागिन खत्म होने को नहीं आ रहा है. इसका सक्सेसफुल सीजन देने की क्या जरूरत थी.

करण कुंद्रा ने कही ये बात

करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश से पूछते है कि, कब है आपके पास टाइम. क्या वो डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, इसपर एक्टर ने कहा, इस टाइम पर तो कहीं भी हो जाए, फिल्म सिटी में करने को तैयार हूं या सेट पर भी करने तैयार हूं. मैं इसके लिए तैयार हूं. एक्टर से जब पूछा गया कि बार-बार शादी के सवाल पर वो बोर नहीं हो जाते. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी इस सवाल से परेशान हो सकता हूं. यह एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है क्योंकि बहुत सारे लोग है जो इस लवस्टोरी से जुड़े हुए है.

इन प्रोजेक्ट में बिजी हैं करण-तेजस्वी

गौरतलब है कि, करण कुंद्रा फिलहाल इश्क में घायल शो में बिजी दिख रहे है. इसके अलावा उन्होंने डांस दीवाने जूनियर्स को होस्ट किया था. वहीं तेजस्वी एकता कपूर की नागिन 6 की शूटिंग में व्यस्त हैं. बिग बॉस 15 के बाद करण और तेजस्वी ने एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >