Koffee With Karan 9: करण जौहर ने कन्फर्म की ‘कॉफी विद करण’ की वापसी, दिवाली पर खुलेंगे स्टार्स के राज

Koffee With Karan 9: करण जौहर का मशहूर शो ‘कॉफी विद करण’ लौट रहा है. जानें कब शुरू होगा सीजन 9.

Koffee With Karan 9: फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार है. पिछले कई सालों से यह शो बॉलीवुड में चर्चा का हिस्सा रहा है. चाहे वो सेलेब्स के अफेयर की खबरें हों या उनके आपसी झगड़े, इस शो के काउच पर बैठकर बड़े-बड़े राज खुलते हैं. पिछले सीजन के विवादों के बाद फैंस को बेसब्री से इंतजार था कि क्या करण फिर से अपना ‘कॉफी मग’ लेकर लौटेंगे और अब उन्होंने खुद इस पर मुहर लगा दी है.

कब शुरू होगा नया सीजन?

The Week के साथ एक खास बातचीत के दौरान जब करण जौहर से शो की वापसी की डेट पूछी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “दिवाली पर, सीजन 9.” यानी इस बार दिवाली के पटाखों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई धमाके भी सुनने को मिलेंगे.

विवादों से भरा रहा है पिछला सीजन

पिछला सीजन (सीजन 8) काफी चर्चा में रहा था, खासकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वाले एपिसोड की वजह से. इस कपल को अपनी रिलेशनशिप पर की गई कुछ बातों के लिए काफी ट्रोल किया गया था. पिछले सीजन में सनी देओल, बॉबी देओल, करीना कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े सितारे आए थे. यह शो साल 2004 से चल रहा है और हर बार कोई न कोई बड़ा विवाद खड़ा कर देता है, जैसे कभी हार्दिक पांड्या के बयान तो कभी सोनम कपूर की बातें.

कंगना और करण का ‘नेपोटिज्म’ विवाद

इस शो का सबसे बड़ा धमाका तब हुआ था जब कंगना रनौत ने करण जौहर के ही शो पर उन्हें ‘नेपोटिज्म का झंडा उठाने वाला’ और ‘मूवी माफिया’ कह दिया था. इस बात को लेकर सालों तक दोनों के बीच बहस चलती रही. कंगना ने करण को अपनी जिंदगी का ‘विलेन’ तक कह दिया था. इसी इंटरव्यू के बाद से बॉलीवुड में ‘इनसाइडर्स बनाम आउटसाइडर्स’ की जंग शुरू हुई थी.

अब कंगना के बदले सुर

दिलचस्प बात यह है कि अब कंगना रनौत के करण जौहर को लेकर विचार थोड़े बदल गए हैं. हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरे इंसान हैं.”

यह भी पढ़ें: 31 साल बाद Kajol ने क्यों तोड़ा ‘नो-किसिंग’ रूल? खुद बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >