Karan Johar Break: पहले जाकिर खान और अब करण जौहर ने लिया ब्रेक, ईश्वर से की ये खास प्रार्थना

Karan Johar Break: करण जौहर ने सोशल मीडिया से एक हफ्ते का ब्रेक लेने का ऐलान किया है. डिजिटल डिटॉक्स के जरिए उन्होंने फैंस को बताया कि वह कुछ दिन ऑनलाइन शोर से दूर रहकर खुद पर फोकस करना चाहते हैं. इससे पहले कॉमेडियन जाकिर खान ने भी कॉमेडी से ब्रेक लेने का फैसला किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Karan Johar Break: डिजिटल दुनिया की भागदौड़ से थोड़ी राहत लेने का फैसला इन दिनों कई सेलिब्रिटी ने लिया है. बीते दिनों मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने कुछ सालों के लिए लाइव शो से ब्रेक लेने का ऐलान किया. अब बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी ब्रेक लेने का ऐलान किया है. सोमवार शाम उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि वह करीब एक हफ्ते तक सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहेंगे. इस दौरान न फीड स्क्रॉल होगी, न डीएम्स का जवाब. इसे उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स बताया है. 

इमेज: करण जौहर इंस्टा स्टोरी स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया से दूरी का फैसला

करण जौहर ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया सोशल मीडिया पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. ज्यादातर लोगों ने उनके फैसले को सही बताया और कहा कि कभी-कभी डिजिटल ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है. करण ने अपने इंस्टा स्टोरी में मजाकिया अंदाज में लिखा, “एक हफ्ते का डिजिटल डिटॉक्स! न डूम स्क्रॉलिंग, न डीएम्स, न पोस्ट्स! भगवान बस दूर रहने की ताकत दे दें.”

ब्रेक से पहले क्या पोस्ट किया?

सोशल मीडिया से दूर जाने से पहले करण जौहर ने आलिया भट्ट की एक वीडियो स्टिल शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी थीं. इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की शानदार सफलता पर खुशी जताई थी. करण ने लिखा कि इन फिल्मों की कामयाबी यह साबित करती है कि हिंदी सिनेमा फिर से मजबूत वापसी कर चुका है और जो लोग नकारात्मक बातें करते हैं, उन्हें अब चुप हो जाना चाहिए.

वरुण धवन के लिए भी बने ढाल

डिजिटल ब्रेक से पहले करण ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर वरुण धवन के समर्थन में भी आवाज उठाई. फिल्म के ट्रेलर और गानों में वरुण की मुस्कान पर हो रही ट्रोलिंग पर करण ने सोशल मीडिया की खोखली और क्लिकबेट सोच पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि असली दुनिया हमेशा जीतती है, ऑनलाइन शोर नहीं.

करण का लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट

हाल ही में कहां नजर आए करण

कुछ दिन पहले करण जौहर यशराज फिल्म्स की ओर से आयोजित उस खास कार्यक्रम को होस्ट करते दिखे थे, जहां रानी मुखर्जी के बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया.

यह भी पढ़ें: Zakir Khan: कॉमेडी से ब्रेक! जाकिर खान ने लाइव शो से ली छुट्टी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >