क्या फिर से कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती साथ में आएंगे नजर, VIDEO देख खुशी से झूमे, पूछने लगे ये सवाल

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती को एक बार फिर से साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल और सुमोना पति-पत्नी बने है.

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती की जोड़ी को फैंस फिर से साथ में देखने के लिए बेताब है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुमोना को ना देखकर फैंस नाराज हो गए थे. पूरे सीजन फैंस ने उन्हें शो में मिस किया. शो से सुमोना के गायब होने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि कपिल और उनके बीच अनबन हो गई है. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे सिर्फ अफवाह बताया और पूरी सच्चाई भी बताई. अब सोशल मीडिया पर कपिल और सुमोना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पति-पत्नी के रोल में दिख रहे हैं.

क्या सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा नये शो में नजर आ रहे?

जी नहीं. कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती किसी नये शो में नजर नहीं आ रहे है. सुमोना ने कपिल संग कुछ महीने पहले एक एड शूट किया था, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में सुमोना ने लिखा, कुछ महीने पहले ये मजेदार विज्ञापन शूट किया था शर्मा जी के साथ.

क्या है विज्ञापन में?

एड में कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती पति-पत्नी बने हुए है. सुमोना, कपिल से सिरदर्द होने की शिकायत करती है. कपिल उनकी मदद करने के बजाय उसे उल्टा-सीधा जवाब देते है. सुमोना इससे चिढ़ जाती है और वहां से जाने लगती है.

एड वीडियो पर यूजर्स क्या कर रहे कमेंट?

कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती के इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या मस्त था यार, मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते है. एक यूजर ने लिखा, कूल कपल. आप दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री.

क्या द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुमोना चक्रवर्ती आयी थी नजर?

सुमोना चक्रवर्ती द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर नहीं आयी थी. शो में सुनील ग्रोवर की वापसी हुई थी. शो में पॉपुलर सेलेब्स और स्टार्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने आते थे.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >