Kapil Sharma ने इंडिगो एयरलाइंस को लगाई फटकार, बोले- पायलट ट्रैफिक में है और हमलोग…

1 / 1
Kapil Sharma ने इंडिगो एयरलाइंस को लगाई फटकार, बोले- पायलट ट्रैफिक में है और हमलोग…
फुल स्क्रीन में देखें

Kapil Sharma ने इंडिगो एयरलाइंस को लगाई फटकार, बोले- पायलट ट्रैफिक में है और हमलोग…

कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. जी हां कॉमेडियन ने अब इंडिगो एयरलाइंस के ऊपर नाराजगी जताई है. उन्होंने एयरलाइंस द्वारा दिया गया बहाना कि पायलट ट्रैफिक में है, इस बहाने को बेहद ही बेतुका बताया, साथ ही इस कारण को “शेमलेस” कहा.

अभिनेता और मशहूर टेलीविजन होस्ट कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. कॉमेडियन अपने लेटेस्ट फ्लाइट अनुभव से खुश नहीं हैं. उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के प्रति अपनी नाराज़गी दिखाई है.

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने गुस्से को व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट बहुत ही ज्यादा लेट हो गई थी और एयरलाइंस ने एक बहुत ही बेकार सा बहाना दिया, जिसमें कहा गया कि पायलट ट्रैफिक में फंसे हुए हैं.

उन्होंने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था), पर लिखा, “प्रिय इंडिगो, पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है. क्या? वास्तव में? हमें बस से उड़ान भरनी थी.” रात के 8 बजे हैं और 9:20 बज चुके हैं. फिर भी, कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है . क्या आपको लगता है कि ये 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #.”

कपिल ने बाद में विमान से उतरने वाले यात्रियों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुलासा हुआ कि उन्हें विमान बदलने के बारे में सूचित किया गया था, जिससे सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस आना आवश्यक हो गया.

उन्होंने लिखा, “अब वे सभी यात्रियों को उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे विमान से भेजेंगे, लेकिन फिर से, हमें सेक्योरिटी जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.”

इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कई यात्री उड़ान में देरी के बारे में पूछताछ करते हुए कुछ पॉजिटिव कार्रवाई देखने की इच्छा व्यक्त करते नजर आए. हालांकि, वे सभी लंबी देरी से परेशान और निराश दिखाई दिए.

कपिल शर्मा एक मशहूर कॉमेडियन हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर बहुत ही अच्छी फैन फॉलोइंग है. फैंस कॉमेडियन की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से इनके शो पर आते हैं. इनके शोज को फैमिली शो के रूप में कई लोग एन्जॉय करते हैं.

कपिल शर्मा के शो में बड़े-बड़े दिग्गज आते हैं और उनसे कॉमेडियन चिट चैट करते नजर आते हैं. ज्यादातर जब भी कोई नई फिल्म आती है तो उसके प्रमोशन के लिए सेलेब्स उनके शो पर आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >