TKSS: करवाचौथ पर कपिल शर्मा की इस हरकत से नाराज हुई पत्नी बिंदू! हाथ से छूटी पूजा की थाल और फिर…

कपिल शर्मा शो का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त और मेजदार होने वाला है. शो में करवा चौथ दिखाया जाएगा. इस दौरान कपिल अपनी पत्नी बिंदू यानी सुमोना चक्रवर्ती और गजल यानी सृष्टि रोड़े के बीच फंस जाते है.

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. शो के अपकमिंग एपिसोड में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू आने वाले है. दोनों अपने फिल्म कोड नेम तिरंगा को शो पर प्रमोट करते दिखेंगे. इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आ गया है. इसमें कपिल शर्मा के लिए दो लेडीज ने करवा चौथ का व्रत रखा.

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है. इसमें कपिल शर्मा यानी कप्पू शर्मा अपनी पत्नी बिंदू यानी सुमोना चक्रवर्ती और गजल यानी सृष्टि रोड़े के बीच खड़े दिख रहे है. दोनों अपने हाथ में करवा चौथ की थाल और छलनी लिए खड़ी है. पहले बिंदू उसे बुलाती है- शर्मा जी इधर. फिर गजल कहती है- कप्पू इधर.

बुरे फंसे कप्पू शर्मा 

कप्पू शर्मा अपनी पत्नी बिंदू और गर्लफ्रेंड के बीच फंस जाता है. वो बार-बार इधर-इधर करते-करते कहता है, अरे किधर-किधर देखूं मैं.’ जिसके बाद वो गजल के पास चला जाता है. दोनों एक-दूसरे को छलनी से देख रहे होते है, तभी बड़ा ट्विस्ट आ जाता है. बिंदु बेहोश होकर सोफे पर नीचे गिर जाती है औऱ पूजा की थाली नीचे गिर जाती है. उसे ऐसे देखकर कप्पू के होश उड़ जाते है. सोनी टीवी ने कपिल शो का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, कपिल शर्मा शो में बिंदु और गजल दोनों ने रखा है व्रत पर कप्पू किसे चुनेगा. इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बिंदु प्यासी मर गई. एक औऱ यूजर ने लिखा, बेचारी बिंदु. एक और यूजर ने लिखा, आने वाला एपिसोड मजेदार होगा.

Also Read: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड़े है बेहद हॉट, बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर लगाती है आग

कपिल शर्मा ने हाल ही में अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा था, आदरणीय @amitabhbachchan जी, प्रणाम. आपको आपके जन्मदिन के मौक़े पर ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा ख़ुश रहें, स्वस्थ रहें और ऐसे ही अपनी अदभुत प्रतिभा से सबका मनोरंजन करते रहें. आप हमारा ग़ौरव हैं. प्रेम एवं आदर सहित.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >