Kiku Sharda Net Worth: कपिल शर्मा के 'बच्चा यादव' के पास है कितनी संपत्ति? जानें कीकू शारदा का Net Worth

कीकू शारदा आज कपिल शर्मा शो का एक अहम हिस्सा है. शो में वो बच्चा यादव, अच्छा यादव के किरदार में दिखते है. कीकू कई सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुके है. कीकू अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते है.

Kiku Sharda net Worth: ‘द कपिल शर्मा शो’ (Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले बच्चा यादव यानी कीकू शारदा (Kiku Sharda) को आज हर कोई जानता है. कीकू की कॉमेडी और पंचलाइन्स कमाल के होते है. कपिल शो से एक्टर काफी लंबे समय से जुड़े हुए है. एक्टर कई मूवीज में काम कर चुके है. चलिए आज आपको बताते है उनका नेट वर्थ.

कीकू शारदा का नेट वर्थ

कीकू शारदा आज कपिल शर्मा शो का एक अहम हिस्सा है. शो में वो बच्चा यादव, अच्छा यादव के किरदार में दिखते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर कॉमेडियन कीकू शारदा की कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी ए8 जैसी महंगी कार भी है.

कीकू शारदा की पर्सनल लाइफ के बारे में जानें

कीकू शारदा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी अरेंज मैरिज हुई है और उनकी वाइफ का नाम प्रियंका है. कपल के दो बेटे है जिनका नाम आर्यन और शौर्य है. कीकू अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते है. कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में वो नजर आ चुकी है. कीकू अक्सर अपने परिवार की तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है.

Also Read: Kapil Sharma Show जून में हो जाएगा ऑफ एयर? कपिल शर्मा ने बतायी वायरल खबर के पीछे की सच्चाई
इन फिल्मों में काम कर चुके है कीकू

कीकू शारदा ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में गज्जू का किरदार निभाया था. इसके अलावा कीकू जवानी जानेमन में वो नजर आ चुके है. कीकू ने टीवी सीरीयल ‘हातिम’, ‘F.I.R’ और कॉमेडी शो ‘अकबर बीरबल’ में काम किया हुआ है. उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी काम किया है. बता दें कि कपिल शर्मा शो का ये सीजन जून में ऑफएयर हो जाएगा. कपिल ने बताया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >