सुधा मूर्ति की ये बात सुनकर हक्का-बक्का रह गये कपिल शर्मा, बोले- आज कल हमारी प्रॉब्लम ही यही...

सोशल वर्कर सुधा मूर्ति हाल ही में द कपिल शर्मा शो में दिखाई दी. यहां उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मेरे सिंपल लुक को देखकर किसी को नहीं लगता है कि मैं यूके पीएम की सास हूं. इस बात को सुनकर कपिल शॉक्ड हो जाते हैं.

लेखक और सोशल वर्कर सुधा मूर्ति ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के हालिया एपिसोड की शोभा बढ़ाई. एपिसोड के दौरान, लेखक, जो यूनाइटेड किंगडम के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं, ने एक दिलचस्प कहानी साझा की. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे एक अधिकारी ने एक बार यह मानने से इनकार कर दिया था कि उनका लंदन का पता 10 डाउनिंग स्ट्रीट था और पूछा कि क्या वह मजाक कर रही है. बता दें कि ये पता यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय है.

सुधा मूर्ति की बात सुनकर शॉक्ड हुए कपिल शर्मा

सुधा मूर्ति ने कहा ”एक बार जब मैं गयी थी, उन्होंने मुझसे मेरे घर का पता पूछा. ‘लंदन में कहां ठहरी हो?’ मेरी बड़ी बहन मेरे साथ थी और मैंने सोचा कि क्या ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ लिखूं. मेरा बेटा भी वहीं (यूके में) रहता है, लेकिन मुझे उसका पूरा पता याद नहीं था, लेकिन मैंने आखिरकार 10 डाउनिंग स्ट्रीट लिखी. अधिकारी ने मेरे तरफ देखा और कहा, ‘क्या तुम मजाक कर रहे हो?” उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा ‘नहीं, सच्ची बोलती हूं’. उन्होंने सोचा कि मैं मजाक कर रही थी, कोई नहीं मानता कि मैं, 72 साल की एक सीधी-सादी महिला, प्रधानमंत्री की सास हो सकती हूं”. सुधा मूर्ति ने इंफोसिस के सह-संस्थापक और व्यवसायी नारायण मूर्ति से शादी की है. उनकी बेटी की शादी ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक से हुई है.

क्या द कपिल शर्मा शो होगा ऑफएयर

द कपिल शर्मा शो में सुधा के साथ ऑस्कर विजेता द एलीफेंट व्हिस्परर्स के निर्माता गुनीत मोंगा भी शामिल हुए थे. पद्मश्री से सम्मानित रवीना टंडन भी उनके साथ शामिल हुईं. इसr बीच, हाल ही में यह खबर आई थी कि द कपिल शर्मा शो का चल रहा सीजन जून के महीने में ऑफ-एयर हो सकता है. हालाxकि, अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं आई है. उसी को संबोधित करते हुए, कपिल ने हाल ही में ईटाइम्स से कहा, “अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. हमें जुलाई में अपने लाइव इन टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. ऐसा कहने के बाद भी वह बहुत दूर है.

Also Read: Anupamaa 5 Upcoming Twists: दिल में नफरत लेकर विदेश चली जाएगी अनुपमा, अनुज की असली मां आएगी सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >