The Kapil Sharma Show में अब ‘पागल’ शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, कॉमेडियन बोले- चैनल ने इस वजह से किया है मना

What Women Want: करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ में कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि चैनल ने उन्हें पागल शब्द का इंस्तेमाल करने से मना किया है. उन्होंने कहा कि हम स्क्रिप्ट में इसका ख्याल रखते हैं कि किसी को जोक्स की वजह से बुरा न लग जाए.

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा इन-दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘ज्विगेटो’ को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन न किया हो, लेकिन इसने क्रिटिक्स के दिल जरूर जीत लिए. मूवी में कपिल शर्मा एक डिलवरी बॉय के रूप में दिख रहे हैं, जो घर के खर्चे चलाने के लिए कड़ी मेहनत करता है. अब कॉमेडियन हाल ही में करीना कपूर खान के शो व्हाट वीमेन वांट में दिखाई दिए. शो में, करीना कपूर ने कपिल से उनकी हालिया फिल्म ज्विगेटो का एक्सपीरियंस, क्या महिलाएं भी मजाकिया होती हैं, जैसे सवाल पूछे. जिसका अलग अंदाज में कॉमेडियन ने जवाब दिया.

कपिल शर्मा और करीना कपूर की मस्ती

करीना कपूर खान ने कपिल से पूछा, “हम एक समाज के रूप में विकसित हो रहे हैं, कॉमेडी जो 10 साल पहले मजाकिया हुआ करती थी, लोग अब इसे बहुत बुरा मान रहे हैं. तो फिर जब आप कोई स्क्रिप्ट लिखते हैं या अपनी टीम के साथ बैठते हैं, तो क्या आप इस बात को ध्यान में रखते हैं कि हम फलां स्थिति का मजाक नहीं बना सकते?” कपिल ने जवाब दिया, “ईमानदारी से ऐसा बहुत होता है, जिस समाज में मैं अमृतसर, पंजाब से आता हूं, यह हमारी संस्कृति में है कि दुल्हन पक्ष दूल्हे को चिढ़ाता है और उसे नाम से पुकारता है और इस पर मजाक करता है. बॉडी शेमिंग और दूसरी चीजें, जो हमारे कल्चर में थीं, लेकिन अब अगर हम यहां ऐसा करते हैं, तो इसे बॉडी शेमिंग कहा जाता है”.

पागल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते कपिल

कपिल ने आगे कहा, ”जब आप जीईसी चैनलों के साथ काम करते हैं, तो आपको ऐसे शब्दों पर एसएनपी मिलते हैं, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. फिलहाल मुझे चैनल ने कहा कि मैं पागल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता. मुझे यह नहीं पता, मैंने पूछा क्यों? बाद में, उन्होंने मुझे यह कहते हुए कारण बताया, वास्तविक लोग जिन्हें नाम से पुकारा जाता है, वे नाराज हो जाते हैं.

Also Read: Zwigato के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एक बार फिर KRK ने उड़ाया मजाक कहा- फिल्म फ्लॉप नहीं…सुपर से ऊपर ब्लॉकडस्टर
बॉडी शेमिंग पर कपिल शर्मा

उन्होंने कहा, “फिर भी, यह एक ऐसा शब्द है, जिसे हम अपने बच्चों के साथ लापरवाही से इस्तेमाल करते हैं और भाई-बहन एक-दूसरे को ‘पागल’ कहते हैं. मुझे कभी-कभी लगता है कि हम पीछे की ओर जा रहे हैं. मुझे याद है कि जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शोले के उस पल को नहीं लिख सकते, जहां धर्मेंद्र भगवान शिव की मूर्ति के पीछे छुपकर बोलते हैं, क्योंकि इससे लोग नाराज होंगे. इससे पहले, कपिल के ‘द कपिल शर्मा’ शो को उनके बॉडी शेमिंग जोक्स के लिए बुलाया गया था. वह अक्सर शो में सुमोना चक्रवर्ती को उनके लुक के लिए और कीकू शारदा को उनके वजन के लिए चिढ़ाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >