Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

1 / 1
Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी
फुल स्क्रीन में देखें

Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

‘कपिल शर्मा शो’ से पॉपुलर होने वाली सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. शो से उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली है कि फैंस सुमोना को कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी कहकर बुलाते है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है, जिसमें उनका अलग अंदाज दिख रहा है.

‘कपिल शर्मा शो’ से पॉपुलर होने वाली सुमोना चक्रवर्ती अपने पोस्ट फैंस से शेयर करती रहती है. पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस लाइमलाइट में रहती है.

सुमोना चक्रवर्ती ने फोटो शेयर कर बत���या कि उनका नया साल कैसा रहा. एक्ट्रेस ने अपनी नए साल की टाइगर रिजर्व यात्रा की कई तस्वीरें साझा की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सर्दी. कोहरा. बारिश. चीता. बटर चिकन. रात्रि में जंगल की सैर. जंगल. तेंदुआ, खजुराहो मंदिर. 2024 की अच्छी शुरुआत. नए साल की शुभकामनाए.

सुमोना ने उत्तरी मध्य प्रदेश में विंध्य पहाड़ियों में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

तसवीरों में सुमोना अपनी ट्रिप फुल ऑन एजॉय करती दिखी. इस फोटो में वो दूरबीन लेकर जंगल में कुछ देखती नजर आ रही है. उनके चेहरे पर एक मुस्कान झलक रही है.

सुमोना की फोटोज पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, टाइगर जिंदा है अभी. एक यूजर ने लिखा, वॉव, खूबसूरत. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर.

सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड के साथ तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, मैंने कल रात एक पुरस्कार जीता. ITA अवॉर्ड्स में द कपिल शर्मा शो के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल कॉमेडी.

सुमोना चक्रवर्ती लिखती है, मेरी पहली जीत 17 साल पहले अभिनय शुरू करने के बाद मेरी पहली जीत. जो भी कहो हम सभी प्रशंसा और मान्यता के आकांक्षी हैं.

पिछले साल दुर्गा पूजा में सुमोना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो धुनुची डांस करते नजर आई थी. धुनुची को लेकर वो जैसे झूमी थी, उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया था.

सुमोना काफी हॉट और ग्लैमरस है. सुमोना अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज से फैंस को बेताब करती रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई बेहतरीन फोटोज मौजूद है.

सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा शो “कहानी कॉमेडी सर्कस की” की विनर जोड़ी हैं. दोनों की जुगलबंदी फैंस को बेहद पसंद आती है.

Also Read: Kapil Sharma Show: होंठों का मजाक बनने पर दुखी होती थी कपिल शर्मा की बीवी सुमोना चक्रवर्ती, बोली- पहले ही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >