ना जेठालाल ना अनुपमा, TV की दुनिया में सबसे अमीर है ये एक्टर, नेट वर्थ जान जानकर चौक जाएंगे आप

टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास पहचान बना चुके हैं. साथ ही उनकी लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है. वहीं, टीवी की दुनिया में सबसे अमीर कौन एक्टर है, आपको बताते हैं.

Kapil Sharma Net worth: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया अब काफी बड़ी हो गई है. सीरियल्स दर्शकों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया. सास-बहू के सीरियल्स से लेकर रियलिटी शो, कॉमेडी शो, हर जॉनर के शो आपको टीवी पर देखने मिल जाएंगे. आज टीवी स्टार्स एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. ऐसे में टीवी में सबसे अमीर कौन सा स्टार है, आपको बताते हैं.

टीवी की दुनिया में सबसे अमीर है ये एक्टर

टीवी की दुनिया में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में ना तो रूपाली गांगुली का नाम है और ना ही तेजस्वी प्रकाश का. सबसे अमीर एक्टर और कोई नहीं बल्कि कपिल शर्मा है. मनीकंट्रोल के अनुसार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो को होस्ट करने के लिए कपिल हर एपिसोड 5 करोड़ रुपये लेचे हैं. फर्स्टपोस्ट, डीएनए और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है. उनके शो में बड़े-बड़े स्टार्स आ चुके हैं, जिसमें करण जौहर, सैफ अली खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन सहित कई अन्य सेलेब्स का नाम शामिल है.

कपिल शर्मा के पास 15 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट

कपिल शर्मा अपनी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ अंधेरी में 15 करोड़ रुपये के आलीशान और शानदार अपार्टमेंट में रहते हैं. इसके अलावा उनके पास चंडीगढ़ के पास एक फार्महाउस है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है. कॉमेडियन के पास कई तरह के कार है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज S350, रेंज रोवर इवोक, वोल्वो XC90, कस्टम मेड वैनिटी वैन है. ये सारी चींजे उन्हें टीवी जगत का सबसे अमीर एक्टर बनाता है. बता दें कि आप कपिल का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं.

Also Read- कपिल शर्मा ने पूछा- Team India में गजनी कौन है? सूर्यकुमार यादव बोले- वह टॉस के टाइम पर कॉइन ही…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >