The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की पहली सैलरी उड़ा देगी आपके होश, कॉमेडी किंग ने खुद किया खुलासा

कपिल शर्मा शो लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ता. हाल ही में कपिल नंदिता दास निर्देशित फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. आज कॉमेडी किंग जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है. शो में हर हफ्ते एक से बढ़कर एक सेलेब्स आते हैं. लेखक और सोशल वर्कर सुधा मूर्ति, गुनीत मोंगा और रवीना टंडन ने शो की शोभा बढ़ाई. शो के दौरान सारे गेस्ट ने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. इस बीच कॉमेडी किंग ने अपनी पहली सैलरी में कितनी कमाई की थी, इसके बारे में खुलासा किया.

कपिल शर्मा की पहली सैलरी

कपिल शर्मा शो लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ता. हाल ही में कपिल नंदिता दास निर्देशित फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. आज कॉमेडी किंग जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. लेटेस्ट एपिसोड में जब मेहमान दिलचस्प किस्से शेयर कर रहे थे, तब कपिल ने बताया कि उनकी पहली सैलरी 500 रुपये थे.

पहली सैलरी से कपिल ने क्या खरीदा था?

कपिल शर्मा ने बताया, मेरी पहली वेतन 500 रुपये थी और उससे मैंने सबसे पहले एक कैसेट प्लेयर खरीदा था. मुझे पुराने गाने बहुत पसंद थे और मैं अपने पिता से पैसे नहीं मांगना चाहता था, इसलिए मैंने इसे अपने पहले वेतन से खरीदा. साथ ही अपनी मां के लिए भी चीजें खरीदी थी.

Also Read: TMKOC: जेठालाल के पास है लग्जरी कार और आलीशान बंगला? दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अगर मेरे पास मुंबई में…
कपिल शो होगा ऑफ-एयर?

इसी बीच हाल ही में यह खबर आई थी कि द कपिल शर्मा शो का चल रहा सीजन जून के महीने में ऑफ-एयर हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं आई है. उसी को संबोधित करते हुए, कपिल ने हाल ही में ईटाइम्स से कहा, “अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. हमें जुलाई में अपने लाइव इन टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. ऐसा कहने के बाद भी वह बहुत दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >