Kannappa Star Cast Fees: मोहनलाल से प्रभास तक, कन्नप्पा के लिए किसने चार्ज की तगड़ी फीस और किसकी जेब में आए चिल्लर

Kannappa Star Cast Fees: ‘कन्नप्पा’ में प्रभास और मोहनलाल ने कैमियो के लिए कितनी फीस ली, इसका खुलासा विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू में किया. ऐसे में जानें क्या कहा एक्टर ने इंटरव्यू में.

Kannappa Star Cast Fees: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसे एक भव्य पैन-इंडियन विजुअल ट्रीट माना जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी उतनी ही खास है क्योंकि इसमें सुपरस्टार प्रभास और मोहनलाल जैसे दिग्गज कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इस फिल्म में जहां प्रभास ‘तीव्र रुद्र’ की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मोहनलाल एक रहस्यमयी किरदार ‘किरात’ में दिखेंगे. इन दोनों ही पात्रों को फिल्म की आध्यात्मिक और कथानक धारा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. इस बीच इन्हें अपने किरदारों के लिए मेकर्स कितनी फीस दे रहे हैं, आइए बताते हैं.

‘मुझसे एक भी पैसा नहीं लिया…’

अभिनेता-निर्माता विष्णु मांचू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक बड़ा खुलासा किया.उन्होंने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने अपने कैमियो रोल के लिए कोई फीस नहीं ली है. विष्णु ने कहा, “प्रभास और मोहनलाल ने मुझसे एक भी पैसा नहीं लिया. हालांकि, उनके योगदान के लिए मैं उन्हें फिल्म की रिलीज के बाद कुछ देना चाहूंगा. ये फीस की बात नहीं है, ये उस प्यार और समर्थन की बात है जो उन्होंने दिखाया है. इस मुकाम पर आकर भी उन्होंने मेरे कहने पर हां कहा, मैं उनका बेहद आभारी हूं.”

स्टार कास्ट को मनाना था मुश्किल?

आगे फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या इन स्टार्स को फिल्म के लिए मनाना मुश्किल था, तो विष्णु ने कहा कि दोनों ही कलाकारों ने बिना हिचकिचाहट के रोल स्वीकार कर लिया, जिससे उन्हें खुशी और सम्मान महसूस हुआ.

फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. रिलीज से पहले ही प्रभास और मोहनलाल की मौजूदगी ने फिल्म की हाइप को और भी बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: कमाई में ब्रेक? जानें 6वें दिन कितनी कमजोर पड़ी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >