Kangana Ranaut Dig at Shabana Azmi: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर 'जेन जी ' (Gen Z) को लेकर दिए अपने 'जनरेशन गटर' वाले बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी पूरी युवा पीढ़ी के लिए नहीं थी, बल्कि NEET-UG पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के एक हिस्से के लिए थी.
What Kangana Ranaut Said: क्या कहा कंगना ने
कंगना ने कहा कि उस प्रदर्शन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि अलग-अलग उम्र के लोग भी शामिल थे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वहां
"शबाना आजमी जैसे लोग" भी मौजूद थे. ऐसे में पूरे प्रदर्शन को सिर्फ Gen Z का विरोध बताना सही नहीं है".
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा कि उनके बयान को गलत तरीके से सभी युवाओं पर हमला बताकर पेश किया गया. उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने कभी पूरी युवा पीढ़ी के खिलाफ बयान दिया हो, तो उसे सामने लाया जाए.
I am Not Against Youngsters: Kangana Ranaut: मैं युवा के खिलाफ नहीं : कंगना
कंगना ने कहा, "अगर Gen Z की आबादी 30-35 करोड़ है और जंतर-मंतर पर करीब 10,000 लोग थे, जिनमें अलग-अलग उम्र के लोग शामिल थे, तो इसे पूरे Gen Z का प्रदर्शन कैसे कहा जा सकता है? मेरी टिप्पणी सिर्फ उस भीड़ के लिए थी जो वहां मौजूद थी.”
कंगना ने आगे कहा कि वह युवाओं के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा,
"मैं खुली चुनौती देती हूं कि कोई ऐसा बयान दिखाए जिसमें मैंने पूरी पीढ़ी को निशाना बनाया हो. मुझ पर बेवजह का एजेंडा न थोपा जाए। मैं युवाओं के खिलाफ नहीं हूं, क्योंकि मैं खुद भी उसी पीढ़ी का हिस्सा हूं."
Kanganan on Cockroach Statement: कॉकरोच टिप्पणी पर भी दी सफाई
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन ANI से बातचीत में कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए "कॉकरोच" शब्द के इस्तेमाल पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी उन लोगों के लिए थी, जिन्होंने खुद को "कॉकरोच" कहा था, न कि सभी युवाओं के लिए.
उन्होंने कहा,
"अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें गलत क्या है?"
कंगना ने दोहराया कि वह खुद को "कॉकरोच" नहीं मानतीं और उनकी आलोचना सिर्फ उन प्रदर्शनकारियों तक सीमित थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को सभी भारतीय युवाओं से जोड़ना पूरी तरह गलत है.
अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कंगना ने कहा कि जो लोग खुद को "कॉकरोच" मानते हैं, उन्हें गटर से जोड़े जाने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
What Kangana Said Earlier: क्या था पिछला बयान
पिछले महीने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कंगना रनौत ने कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार और उनकी भाषा की आलोचना करते हुए उन्हें "जेनरेशन गटर" (Generation Gutter) कहा था.
उन्होंने लिखा था,
"मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी भद्दी चीजें नहीं देखीं. Gen Z के प्रदर्शन की रील्स देखकर घिन आती है. जिस तरह वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खराब है. मैंने कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और अशोभनीय बातें एक साथ नहीं देखीं. इसलिए मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं. उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है और वे पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छे नहीं हैं."
इस बयान पर विवाद होने के बाद कंगना ने सफाई दी थी कि उनका इशारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों की तरफ नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ कुछ लोगों, खासकर कुछ महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी की थी.
अब अपने हालिया बयान में कंगना ने फिर यही बात दोहराई है. उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना पूरी Gen Z पीढ़ी के लिए नहीं थी, बल्कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के लिए थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद भीड़ में सिर्फ Gen Z के लोग ही शामिल नहीं थे.
यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह पर कंगना का फिर हमला, बोलीं- ‘पाकिस्तान से ये मोहब्बत कब खत्म होगी?
