Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' इस वजह से हुई पोस्टपोन, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन कर दी गई है. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर साझा की है. बता दें कि पहले यह फिल्म आज ही के दिन 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज 6 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए दी है. साथ ही कंगना ने फिल्म के पोस्टपोन होने का कारण भी अपनी ट्वीट के जरिए बताया. आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस की ट्वीट में क्या कुछ लिखा है.

सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म हुई पोस्टपोन

कंगना रनौत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए बताया कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने के कारण फिल्म को पोस्टपोन किया गया है. इस बार उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि, “मैं भारी दिल से ये घोषणा कर रही हूं कि मेरी निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पोस्टपोन हो गई है. हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. नई रिलीज डेट का जल्द ऐलान होगा.

Also Read: Kangana Ranaut ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कसा तंज, कहा ‘ये लोग जो है बिल्कुल जहरीले…’

Also Read: Kangana Ranaut: एक्टर या फिर पॉलिटिशियन, किसके साथ शादी रचाएंगी कंगना, बोलीं- लोगों ने इतना बदनाम कर रखा…

इमरजेंसी पर चल रहा विवाद

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी 1975 से 1977 तक लगी इंदिरा गांधी की लगाए गए इमरजेंसी के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसके बाद फिल्म को लेकर विवादों ने तेजी पकड़ी. दरअसल, पहले सिख समुदाय ने फिल्म के ट्रेलर पर आपत्ति जाहिर की और उसके बाद उसे बैन कर तक की मांग की.

इमरजेंसी फिल्म के बारे में

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को मणिकर्णिका फिल्म्स और जी स्टूडियो ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. पहले यह फिल्म आज यानी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. कंगना रनौत ने पोस्टोपन होने की खबरों के बीच हाल ही में अपने नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका टाइटल ‘भारत भाग्य विधाता’ है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >