क्या आपकी वजह से निरहुआ मेरे साथ काम नहीं करते... काजल राघवानी के सवाल पर गुस्से से तिलमिलाई आम्रपाली दुबे

जियोहॉटस्टार के नए शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की बहस हो गई. माहौल इतना गरमा गया कि भोजपुरी क्वीन टेबल छोड़कर बाहर चली गई.

2 अगस्त से शुरू होने जा रहे जियोहॉटस्टार और कलर्स के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के टीजर में हाई-वोल्टेज पल देखने को मिले. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक ही मंच पर नजर आएंगे.

Kajal Raghwani Amrapali Dubey Argument: काजल राघवानी आम्रपाली दुबे की हुई बहस

करीब एक मिनट के 'भोजपुरी बवाल' के टीजर में काजल राघवानी आम्रपाली दुबे की बहस हो जाती है. दरअसल काजल, आम्रपाली से सीधा सवाल पूछती हैं, "क्या आपकी वजह से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जी मेरे साथ काम नहीं करते?" इस सवाल से निरहुआ तिलमिला उठते हैं और कहते हैं, "ये तो आप सीधे मुझ पर इल्जाम लगा रही हैं."

Amrapali Dubey Walks Away: टेबल से उठकर चली जाती हैं आम्रपाली दुबे

बात यहीं नहीं रुकती आम्रपाली बड़ी-बड़ी आंखों से देखती है और फिर कहती हैं, "मुझे दया आती है आप पर." पवन सिंह शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं, ''कहां से ई झगड़ा चलत अ भाई.'' आम्रपाली अपने सीट से उठती हैं और कहती हैं कि मैं इन सब में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं रखती हूं और चली जाती है. वीडियो के आखिर में निरहुआ हंसते हुए कहते हैं, "लगता है ये मामला सीधे बिग बॉस तक पहुंच जाएगा."

Bhojpuri Bawaal Teaser: भोजपुरी बवाल का टीजर में ये हुआ खास

'भोजपुरी बवाल' के करीब एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव की एंट्री से होती है. इसके बाद सभी एक टेबल पर बैठते हैं और बातचीत का सिलसिला शुरू होता है. माहौल हल्का करने के लिए आम्रपाली दुबे सबसे पहले पूछती हैं, "हम सबको यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?" इस पर पवन सिंह अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, "कुछ नहीं... कुछ भी मत करो." इसके बाद पवन सिंह मुस्कुराते हुए काजल राघवानी से एक दिलचस्प सवाल पूछते हैं. वह कहते हैं, "आपको जिंदगी में पहली बार प्यार कब हुआ था?" इस पर काजल बिना देर किए हंसते हुए जवाब देती हैं, "आपसे ही हुआ था."

ये भी पढ़ें: आप ही से प्यार हुआ था... पवन सिंह से इश्क का कबूलनामा, फिर आम्रपाली पर लगे आरोप, 'भोजपुरी बवाल' का पहला प्रोमो आउट

ये भी पढ़ें: भोजपुरी बवाल पर पवन सिंह और निरहुआ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब दिखेगी हमारी अनफिल्टर्ड लाइफ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >