Chakki Trailer: बिजली भी ना बीबी हो गई है…आए कम जाए ज्यादा, झारखंड के सतीश मुंडा की फिल्म का ट्रेलर आउट

झारखंड के सतीश मुंडा की फिल्म ‘चक्की’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ये फिल्म सात अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

झारखंड के सतीश मुंडा की फिल्म ‘चक्की’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2 मिनट 14 सेकेंड के वीडियो में आपको हंसी के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी मिलेगा. एक और जहां फिल्म के डायलॉग आपको हंसने पर मजबूर कर देगा, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के भ्रष्ट व्यवस्था की चक्की में फंसने और पिसने की दास्तां आपको रुला देगी. इसका एक डायलॉग बिजली भी ना बीबी हो गई है…आए कम जाए ज्यादा, काफी फेमस हो रहा है. आम आदमी की परेशानी से निकली इस कहानी को फुललेंथ फिल्म के रूप में बताने की कोशिश झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले सतीश मुंडा की है. यह फिल्म सात अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सतीश मुंडा इसी फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी कर रहे हैं. इन्होंनें रांची के मारवाड़ी कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर फिर बीआईटी मेसरा से मार्केटिंग में एमबीए करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से साल 2016 में डाइरेक्शन की पढाई पूरी की है. इसके बाद में मुंबई में रह कर फिल्मी दुनिया में खुद को स्थापित करने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >