Jhanak: शो में आएगा 20 साल का लीप, झनक और अनिरुद्ध का कटेगा पत्ता? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Jhanak: सीरियल झनक में बड़ा ट्विस्ट आएगा. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो में 20 साल का लीप आएगा. हालांकि मेकर्स ने इसे अभी तक कंफर्म नहीं किया है.

Jhanak: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो झनक का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. अब सुनने में आ रहा है कि शो में 20 साल का लीप आएगा. कहा जा रहा है कि लीप के बाद शो में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. यहां तक की लीप के बाद कई लीड कलाकार शो का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर लीप को लेकर चर्चा तेज हो गई है. नए किरदार और कहानियां को शो में फोकस किया जाएगा. शो के लीड एक्टर हिबा नवाब और कृशाल आहूजा लीप के बाद इसका हिस्सा होंगे या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

झनक में हुई थी कुणाल वर्मा की एंट्री

झनक में कुछ समय पहले ही लीप आया था, जिसके बाद शो में एक्टर कुणाल वर्मा की एंट्री हुई थी, जो विहान का किरदार निभा रहे हैं. उनके आने से शो की कहानी में नया मोड आया. अगर सीरियल के ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जाएगा कि प्रियांशी कहती है कि पुलकित समझ जाएगा कि वह एक स्मार्ट लड़की से शादी करने जा रहा है. प्राची उससे पूछती है कि केतकी अगर प्रियांशी के बारे में पूछेगी तो वह क्या कहेगी. इसपर महक कहती है अगर ऐसा हुआ तो वह कह देगी की प्रियांशी को घर पर ही रहना है.

झनक में क्या दिखाया जाएगा

झनक में दिखाया जाएगा कि झनक, प्राची से कहती है वह प्रियांशी को घर से भागने में मदद करेगी. प्रियांशी, महक से कहती है कि वह प्रतियोगिता से घबरा रही है. प्राची कहती है कि सेजल कंपीटीशन के बारे में जानती है और वह प्रियांशी को खोजने आएगी. झनक, प्राची को समझाती है कि उसे डरना नहीं चाहिए. झनक और प्रियांशी घूंघट पहनकर बाहर जाती है और तभी भावेश उन्हें रोक लेता है. झनक उससे झूठ बोल देती है और वहां से दोनों निकल जाती है.

यह भी पढ़ें- Naagin 7: एकता कपूर लेकर आई नागिन 7, कमेंट बॉक्स में इस एक्ट्रेस को कास्ट करने की फैंस करने लगे डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >