Laughter Chefs 3 के सेट पर जन्नत जुबैर के साथ हुआ हादसा, गर्म तेल से जला हाथ, VIDEO वायरल

Laughter Chefs 3 की शूटिंग के दौरान जन्नत जुबैर हादसे का शिकार हो गईं. गर्म तेल उनके हाथ पर गिर गया, जिसके बाद टीम तुरंत मदद के लिए पहुंची.

Laughter Chefs 3: टीवी का पॉपुलर कुकिंग और कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ इन दिनों काफी चर्चा में है. लेकिन हाल ही में शो के सेट पर एक छोटा हादसा हो गया. शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर शूटिंग के दौरान घायल हो गईं.

यहां देखें वीडियो-

कैसे हुआ यह हादसा?

सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जन्नत जुबैर अपनी साथी कलाकार कश्मीरा शाह के पास खड़ी थीं. तभी अचानक फ्राइंग पैन में से खौलता हुआ गर्म तेल उछलकर सीधे जन्नत के हाथ पर गिर गया. तेल गिरते ही जन्नत दर्द से परेशान हो गईं. यह देखते ही सेट पर मौजूद अली गोनी, कश्मीरा शाह और शो की पूरी टीम तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ी. सेट पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत जन्नत का इलाज किया और उनके हाथ पर दवाई लगाई.

अब कैसी है जन्नत की तबीयत?

जन्नत अब बिल्कुल ठीक हैं. जब वह आज शो के अगले एपिसोड की शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद पैप्स ने उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा. जन्नत ने मुस्कुराते हुए सबको बताया कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने काम पर वापसी कर ली है.

शो में नजर आते हैं कई बड़े सितारे

इस मजेदार शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट और जज करते हैं. जन्नत के अलावा इस शो में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा, सुदेश लहरी, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, ईशा सिंह और अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हैं.

जन्नत जुबैर का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो जन्नत जुबैर हाल ही में Netflix के शो ‘ग्लोरी’ में नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने ‘गुड़िया’ नाम का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें: Karuppu की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तमिलनाडु दौरे पर निकले आरजे बालाजी, फैंस का प्यार देख बोले- मैं सच में आभारी हूं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >