Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म में ‘कुली’ डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एंट्री कन्फर्म, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Jana Nayagan: थलपति विजय की अपकमिंग और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में डायरेक्टर लोकेश कनगराज के कैमियो की पुष्टि हो गई है.

Jana Nayagan: तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में से एक ‘जन नायकन’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. थलपति विजय स्टारर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और माना जा रहा है कि यह विजय की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म हो सकती है. राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की रिलीज भले ही टल गई हो, लेकिन इसकी चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है.

अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है, क्योंकि मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने आधिकारिक तौर पर फिल्म में अपने कैमियो की पुष्टि कर दी है. यह थलपति विजय के साथ उनका दूसरा ऑन-स्क्रीन सहयोग होगा.

लोकेश कनगराज ने खुद की पुष्टि

हाल ही में प्रेस से बातचीत के दौरान लोकेश कनगराज ने ‘जन नायकन’ में अपने कैमियो को कन्फर्म किया. अगस्त 2025 के बाद यह उनकी पहली मीडिया अपीयरेंस थी, जो रजनीकांत की फिल्म कूली की रिलीज के बाद हुई.

लोकेश ने कहा, “एच विनोद अन्ना और विजय अन्ना ने मुझे इसके लिए बुलाया था. मैंने एक कैमियो किया है, लेकिन फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता.”

उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म के स्पेशल अपीयरेंस को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

विजय और लोकेश की जोड़ी फिर साथ

लोकेश कनगराज और थलपति विजय की जोड़ी पहले ही मास्टर और लियो जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है. ये दोनों फिल्में विजय के करियर में अहम साबित हुईं और लोकेश को तमिल सिनेमा के टॉप डायरेक्टर्स में शामिल कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि लोकेश ने मास्टर में भी छोटा सा कैमियो किया था और अब जन नायकन में उनकी मौजूदगी दूसरी बार होगी.

रिलीज को लेकर क्या है अपडेट?

एच विनोद के निर्देशन में बन रही जन नायकन की रिलीज पहले 9 जनवरी को तय थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़े एक कोर्ट केस के चलते फिल्म की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है. इसके बावजूद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या वाकई शादी के बंधन में बंधे धनुष-मृणाल ठाकुर? प्राइवेट सेरेमनी की वायरल वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >