Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीस पहुंची पटियाला हाउस कोर्ट, जमानत पर होगा फैसला, देखें VIDEO

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है. अदाकारा अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंची. बता दें कि 10 नवंबर को जैकलीन की अंतरीम बेल खत्म हो चुकी है.

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची. एक्ट्रेस अपने वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे के साथ कोर्ट पहुंचीं, जहां उनकी जमानत पर आज बहस होगी. अभियोजन पक्ष अपनी दलीलें कोर्ट के सामने रखेगा.

जैकलीन को मिली थी बेल

इससे पहले नवंबर में, दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, यह जमानत देने का मामला बनता है. अभियोजन पक्ष द्वारा आरोप बिंदु पर बहस तैयार करने के लिए समय मांगे जाने के बाद 24 नवंबर को दिल्ली की अदालत ने मामले में बहस 12 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी थी.


जैकलीन को इस शर्त पर मिली थी बेल

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने उन्हें दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इस शर्त पर राहत दी कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछे जाने पर जैकलीन फर्नांडीज को भी जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था. बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्यवाही के दौरान अदालत के समक्ष पेश भी हुईं.

नोरा फतेही, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना के नाम भी आए हैं सामने

सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी पूछताछ की थी. इसके अलावा मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया है. EOW ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से भी पूछताछ की थी. लीपाक्षी ने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए.

Also Read: सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडीज की दोस्ती कराने वाली पिंकी ईरानी गिरफ्तार,जानें पहली मुलाकात की कहानी
इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन

इस बीच,वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ राम सेतु में देखा गया था. हाल ही में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना के गाने रा रक्कम्मा में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, बच्चन पांडे अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >